ETV Bharat / city

Satna MP सांसद की माताजी का निधन, CM शिवराज ने ट्वीट कर दी श्रद्धाजंलि

author img

By

Published : Aug 25, 2022, 2:55 PM IST

सतना के बीजेपी सांसद गणेश सिंह की माताजी का बुधवार रात्रि बीमारी के चलते निधन हो गया. सांसद ने सोशल मीडिया के माध्यम से ये जानकारी दी. सांसद की माताजी के निधन पर सीएम शिवराज ने ट्वीट कर दी श्रद्धाजंलि है. उनका अंतिम संस्कार सांसद के गृह ग्राम खम्हरिया में किया गया. Satna MP mother died, CM Shivraj tweeted tribute

Satna MP mother died
सांसद की माताजी का निधन

सतना। सतना लोकसभा सीट से सांसद गणेश सिंह की माताजी फूलमती सिंह का बुधवार रात्रि उपचार के दौरान निधन हो गया. जानकारी के मुताबिक सांसद की माताजी काफी समय से बीमार चल रही थीं, जिनका उपचार सतना के बिरला अस्पताल में चल रहा था. जहां उनकी माता फूलमती सिंह ने अंतिम सासे लीं. उनकी माता 94 वर्ष की थीं. वह अपने तीन बेटे और तीन बेटियों को अलविदा कह गईं

शोक की लहर फैली : सतना सांसद गणेश सिंह ने जैसे ही अपनी मां के निधन की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से दी तो पूरे जिले में शोक की लहर दौड़ गई. वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर सांसद गणेश सिंह की माता जी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की. Satna MP mother died. CM Shivraj tweeted tribute

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.