उज्जैन। महाकालेश्वर मंदिर में प्रातः काल 4:00 बजे होने वाली भस्म आरती में सबसे पहले भगवान महाकाल को जल अर्पित कर उन्हें स्नान कराया गया. इसके बाद पंडा, पुजारियों द्वारा दूध, दही, घी, शहद, पंचामृत से भगवान का अभिषेक किया गया. इसके पश्चात पंडा, पुजारियों ने अद्भुत श्रृंगार किया गया. भगवान महाकाल को भस्मी अर्पित करके आरती की गई. फल और विभिन्न प्रकार की मिठाइयों का भोग लगाया गया. यह देख भक्त भी शिवमय नजर आए.
![Ujjain Mahakaleshwar temple](https://etvbharatimages.akamaized.net/etvbharat/prod-images/mp-ujj-01-mahakal-mp10029_09072022075633_0907f_1657333593_632.jpg)
उज्जैन में बाबा महाकाल का भस्म आरती में राजा रूप में हुआ भव्य श्रृंगार, करिए दर्शन
बाबा महाकाल का राजा के रूप में श्रृंगार: भगवान महाकाल को पंडा, पुजारियों ने राजा के रूप में तैयार कर मोतियों की माला पहनाई. भगवान महाकाल के श्रृंगार में काजू, बादाम, रुद्राक्ष, अबीर, कुमकुम सहित तमाम चीजों शामिल रहीं. इसके अलावा भगवान को चांदी का छत्र, रुद्राक्ष की माला, फूलों की माला और कलरफुल वस्त्र पहनाये गये. फिर तमाम प्रकार के फल और मिठाइयों से भोग लगाया गया.
(Ujjain Mahakaleshwar temple) (Baba Mahakal makeup on 9 July 2022)
![Ujjain Mahakaleshwar temple](https://etvbharatimages.akamaized.net/etvbharat/prod-images/mp-ujj-01-mahakal-mp10029_09072022075633_0907f_1657333593_802.jpg)