ETV Bharat / city

कृषि मंत्री कमल पटेल ने साधा कांग्रेस पर निशाना, कर्जमाफी के नाम पर किसानों के साथ हुआ धोखा

प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल ने तत्कालीन कांग्रेस सरकार की किसान कर्जमाफी योजना को किसानों के साथ धोखा बताया है. कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा कि, किसानों को कर्जमाफी के प्रमाण पत्र तो बांटे गए ,लेकिन कर्ज किसी का माफ नहीं हुआ.

author img

By

Published : Apr 29, 2020, 12:38 PM IST

kamal patel, agriculture minister
कमल पटेल, कृषि मंत्री

भोपाल। प्रदेश की सत्ता में वापस आई बीजेपी ने तत्कालीन कांग्रेस सरकार की किसान कर्ज माफी योजना को धोखाधड़ी बताया. कृषि मंत्री कमल पटेल ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा है कि, कमलनाथ सरकार ने किसान कर्ज माफी के नाम पर प्रदेश के किसानों के साथ धोखाधड़ी की है. ऐसी धोखाधड़ी के शिकार हुए प्रदेश के किसान कांग्रेस के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराएं, हम किसानों के साथ खड़े हैं.

कमल पटेल, कृषि मंत्री

कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा कि, प्रदेश की सत्ता में आने के बाद तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने घोषणा की थी कि, मध्य प्रदेश के 48 लाख किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा. कर्ज माफ करने के लिए कांग्नेस ने 10 दिन का वक्त तय किया था, लेकिन सवा साल गुजरने के बाद भी किसानों का कर्ज माफ नहीं हुआ.

कृषि मंत्री ने कहा कि, कर्जमाफी के नाम पर जगह-जगह किसानों को प्रमाण पत्र बांट दिए गए, लेकिन आज भी किसानों के सिर पर कर्जा चढ़ा हुआ है. कृषि मंत्री कमल पटेल कहा है कि, ऐसी धोखाधड़ी के शिकार हुए किसानों को पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ समेत कांग्रेस नेताओं के खिलाफ थानों में रिपोर्ट दर्ज करानी चाहिए.

मंत्री कमल पटेल ने कहा कि, धोखाधड़ी के शिकार हुए ऐसे सभी किसानों के साथ मैं खड़ा हूं. कांग्रेस ने किसानों को साथ धोखा किया है, जिससे प्रदेश के सभी अन्नदाताओं को नुकसान हुआ. कांग्रेस ने कर्जमाफी का जमकर ढिंढोरा पीटा, लेकिन एक भी किसान का कर्ज माफ नहीं हुआ. जो सीधे-सीधे प्रदेश के किसानों के साथ धोखा है.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.