साहिबगंज में छात्रों ने शिक्षकों संग देखी चंद्रयान-3 की लैंडिंग, देशभक्ति के नारों से गूंजा माहौल - jharkhand latest news

🎬 Watch Now: Feature Video

thumbnail

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : Aug 24, 2023, 1:18 PM IST

Updated : Aug 24, 2023, 1:37 PM IST

साहिबगंज: चंद्रयान-3 की सफल लैंडिग को लेकर साहिबगंज जिलावासियों में खुशी की लहर है. शहर के स्कूल-कॉलेजों में छात्र-छात्राओं ने प्रिसिंपल और अध्यापकों के साथ चंद्रयान-3 की सफलता पूर्वक लैंडिंग को लाइव देखा. जैसे ही चंद्रयान की सफल लैंडिंग हुई सभी ने उत्साह से ताली बजायी और इसके साथ ही वंदे मातरम, भारत माता की जय, हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए. पूरा माहौल देशभक्ति से ओत-प्रोत हो गया. वहीं शहर के जवाहर नवोदय विधालय में शिक्षक और छात्रों ने दीप जलाकर खुशियां मनाई. कहीं-कहीं बच्चों ने तिरंगा झंडा लहराकर खुशी का इजहार किया. हर तरफ लोगों को चंद्रयान की सफलता का जश्न मनाते हुए देखा गया. पूरे देश में चंद्रयान की सफलतापूर्वक लैंडिंग का जश्न मनाया जा रहा है. सभी इसरो के वैज्ञानिकों को इस सफलता के लिए बधाई दे रहे हैं. देश का हर शख्स चंद्रमा पर भारत की इस सफलता पर गौरवान्वित महसूस कर रहा है. चंद्रयान की लैंडिंग के बाद से वहां की तस्वीरें भी आने लगी हैं. 

Last Updated : Aug 24, 2023, 1:37 PM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details

ETV Bharat Logo

Copyright © 2025 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.