VIDEO: रांची में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा, हजारों कार्यकर्ता हुए शामिल - झारखंड न्यूज
🎬 Watch Now: Feature Video
![ETV Thumbnail thumbnail](https://etvbharatimages.akamaized.net/etvbharat/prod-images/320-214-17232588-thumbnail-3x2-rally.jpg)
राजधानी रांची के शहीद चौक से कोकर स्थित बिरसा मुंडा की समाधि स्थल तक भारत जोड़ो यात्रा के तहत कांग्रेस पार्टी ने रैली निकाली (Congress rally in Ranchi), जिसमें करीब हजारों कार्यकर्ता शामिल हुए. राहुल गांधी के नफरत छोड़ो भारत जोड़ो नारा के साथ भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) की शुरुआत की गई. इस रैली में सुबोध कांत सहाय के साथ-साथ कांग्रेस के कई बड़े नेता और वरिष्ठ कार्यकर्ता शामिल हुए. रैली निकलने के दौरान राजधानी के अल्बर्ट एक्का चौक साहित लालपुर प्लाजा चौक घंटों जाम रहे. कई मुख्य चौकों पर ट्रैफिक पुलिस ने रूट डायवर्ट कर दिए. बड़े वाहनों को अल्बर्ट एक्का चौक से कोकर चौक तक जाने पर कुछ देर के लिए रोक लगा दी गई है ताकि जाम की समस्या से लोगों को ना जूझना पड़े.
Last Updated : Feb 3, 2023, 8:36 PM IST