VIDEO: भोले बाबा के समक्ष नतमस्तक हुए स्वास्थ्य मंत्री, महिलाओं संग भजन में हुए शामिल - जमशेदपुर में महाशिवरात्रि
🎬 Watch Now: Feature Video

जमशेदपुर दौरे पर आए कांग्रेस विधायक सह झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता महाशिवरात्रि के मौके पर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित शिव रात्रि महोत्सव में शामिल होकर बाबा भोलेनाथ की पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना की. कई मंदिरों में भजन कीर्तन का आयोजन किया गया. राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता मानगो शिव दुर्गा मंदिर में पूजा अर्चना कर श्रद्धालुओं के साथ झाल झमुरा बजाकर भजन कीर्तन में शामिल हुए. उन्होंने राज्यवासियों के सुख समृद्धि और कल्याण की कामना की है.
Last Updated : Feb 3, 2023, 8:18 PM IST