सिमडेगा: ओलंपिक गेम्स 2020 में टोक्यो गई भारतीय महिला और पुरुष हॉकी टीम का खिलाड़ी और संघ के पदाधिकारी लगातार कई कार्यक्रमों के जरिए उत्साह बढ़ा रहे हैं. ओलंपिक में खेलने गई भारतीय महिला टीम की सदस्य सलीमा टेटे जिस मैदान से हॉकी की गुर सीखी थी, उसी ट्रेनिंग सेंटर की हॉकी खिलाड़ियों ने हाथों में राष्ट्रीय झंडा और हॉकी स्टिक उठाकर टीम के उत्साहवर्धन के लिए चीयर फॉर इंडिया का नारा(cheer for india slogan) लगाया.
इसे भी पढ़ें- Tokyo Olympics 2020: डीसी ने बड़कीछापर गांव में सलीमा टेटे के घर भिजवाई टीवी, परिजनों संग ग्रामीणों ने देखा हॉकी मैच
![slogan for cheering up Indian team participating in tokyo olympic 2020](https://etvbharatimages.akamaized.net/etvbharat/prod-images/12640778_im.jpg)
टीम का उत्साह बढ़ाने के लिए नारे
हॉकी सिमडेगा की अगुवाई में चीयर फॉर इंडिया, गो फॉर गोल्ड, हम सभी की शुभकामना है- भारत को जिताना है, 1980 के इतिहास को दोहराना है, सलीमा दीदी को गोल मारना है, निक्की प्रधान को गोल बचाना है, भारत को जीत दिलाना है, विश्व में भारत का झंडा को लहराना है जैसे कई नारे खिलाड़ी लगा रहे थे.
![slogan for cheering up Indian team participating in tokyo olympic 2020](https://etvbharatimages.akamaized.net/etvbharat/prod-images/12640778_im1.jpg)
इसे भी पढ़ें- Tokyo Olympic: गोल्ड मेडल लेकर आएगी बेटी, सलीमा टेटे के माता-पिता को उम्मीदें
खिलाड़ियों में उत्साह
सिमडेगा के खिलाड़ियों में काफी उत्साह है कि उनके जिले की बेटी सलीमा टेटे ने इसी हॉकी सेंटर और मैदान से हॉकी सीखकर आज देश के लिए ओलंपिक में हिस्सा लिया है. साथ ही पड़ोसी जिला खूंटी की निक्की प्रधान भी भारतीय महिला टीम का हिस्सा है. इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से हॉकी सिमडेगा के मनोज कोनबेगी, सलीमा की कोच प्रतिमा बरवा समेत कई राष्ट्रीय और राज्यस्तरीय हॉकी खिलाड़ी मौजूद रहे.