ETV Bharat / state

सीनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप के लिए झारखंड टीम की हुई घोषणा, जानिए कौन-कौन है टीम में शामिल

author img

By

Published : Oct 16, 2021, 10:52 PM IST

सीनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप के लिए झारखंड की टीम का एलान कर दिया गया है. 20 सदस्यों वाली टीम 21 से 30 अक्टूबर तक झांसी में मैच खेलेगी.

Jharkhand team announced for Senior National Womens Hockey Championship

सिमडेगा: 21 से 30 अक्टूबर तक उत्तरप्रदेश के झांसी में राष्ट्रीय सीनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप 2021 का आयोजन होना है. इसके लिए हॉकी झारखंड के महिला टीम की घोषणा कर दी गई है. सिमडेगा के एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम झारखंड महिला हॉकी टीम का एलान किया गया.

कोच, मैनेजर सहित कुल 20 सदस्यों की यह टीम रविवार को झांसी के लिए रवाना होगी. सिमडेगा में अनुभवी प्रशिक्षकों के द्वारा विशेष प्रशिक्षण के बाद हॉकी सिमडेगा के अध्यक्ष सह हॉकी झारखंड के उपाध्यक्ष मनोज कोनबेगी, टीम की प्रशिक्षक बिगन सोय, हॉकी कोच प्रतिमा बारवा और तारिणी कुमारी के द्वारा 18 सदस्य टीम की घोषणा की.

ये भी पढ़ें: सिमडेगा में राष्ट्रीय जूनियर महिला हॉकी चैम्पियनशिप को लेकर तैयारी तेज, हॉकी झारखंड के अध्यक्ष ने लिया जायजा

झारखंड टीम की चयनित खिलाड़ी
जो टीम घोषित की गई है उनमें अंजलि बिंझिया, सीतामणी टोपनो, बिनीता तिर्की, रीमा बाखला, सुभाषी हेमरोम , स्मिता मिंज, अनिमा तिरू, अलबेला रानी टोप्पो, वेतन डुंगडुंग, प्रमिला सोरेंग, रोशनी डुंगडुंग, रेशमा सोरेंग, मरियम सोरेंग, समी बड़ा, अंजु केरकेट्टा, नीतू कुमारी, सोनमती कुमारी, दिप्ती टोप्पो शामिल हैं. इसके अलावा कोच बिगन सोय हैं जबकि मनोज प्रधान को मैनेजर के लिए चुना गया है.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.