ETV Bharat / state

भारतीय महिला हॉकी टीम को झारखंड सरकार करें पुरस्कृत, सिमडेगा हॉकी संघ ने की मांग

author img

By

Published : Dec 19, 2022, 10:53 AM IST

स्पेन में आयोजित एफआईएच नेशन महिला हॉकी प्रतियोगिता (FIH Nation Women Hockey Championship) में भारतीय महिला हॉकी टीम ने फाइनल मैच 1-0 से जीता है. सिमडेगा हॉकी संघ के अध्यक्ष मनोज कोनबेगी ने राज्य सरकार से भारतीय महिला हॉकी टीम को पुरस्कृत करने की मांग की है.

Jharkhand government
भारतीय महिला हॉकी टीम को झारखंड सरकार करें पुरस्कृत
क्या कहते हैं सिमडेगा हॉकी संघ के अध्यक्ष

सिमडेगा: स्पेन में आयोजित एफआईएच नेशन महिला हॉकी प्रतियोगिता (FIH Nation Women Hockey Championship) 2022 में भारतीय महिला हॉकी टीम ने मेजबान स्पेन को फाइनल में 1-0 से पराजित किया है. विजेता भारतीय महिला हॉकी टीम में झारखंड की चार खिलाड़ी निक्की प्रधान, सलीमा टेटे, संगीता कुमारी और ब्यूटी डुंगडुंग शामिल हैं. प्रतियोगिता में झारखंड की चारों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है.

यह भी पढ़ेंः 11वीं जूनियर नेशनल महिला हॉकी चैंपियनशिप की विजेता बनी हरियाणा, झारखंड बनी उप विजेता

नेशन महिला हॉकी प्रतियोगिता के विभिन्न मैचों में संगीता, ब्यूटी और सलीमा ने एक-एक गोल किए हैं. भारतीय महिला हॉकी टीम के विजेता बनने पर भारतीय हॉकी संघ के महासचिव भोलानाथ सिंह के साथ साथ झारखंड हॉकी संघ के महासचिव विजय शंकर सिंह, सीईओ रजनीश कुमार, उपाध्यक्ष मनोज कोनबेगी, कोषाध्यक्ष आश्रिता लाकड़ा, कमलेश मांझी ने बधाई दी है.

भारत की शानदार जीत पर सिमडेगा हॉकी संघ के अध्यक्ष मनोज कोनबेगी ने बताया कि जीत की खुशी में भारतीय हॉकी संघ ने भारतीय महिला हॉकी टीम के प्रत्येक खिलाड़ियों को दो लाख रुपये देने की घोषणा की है. उसी तरह झारखंड सरकार भी खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए पुरस्कृत करें, ताकि खिलाड़ियों का मनोबल ऊंचा रहे. उन्होंने राज्य सरकार से सिमडेगा में खिलाड़ियों को दी जाने वाली सुविधायें बढ़ाने की मांग की है. उन्होंने कहा कि यहां एक एस्ट्रोटर्फ मैदान है. इससे खिलाड़ियों को काफी दिक्कत होती है.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.