सिमडेगा: हॉकी सिमडेगा द्वारा आयोजित किए जा रही14वीं मेजर ध्यानचंद हॉकी प्रतियोगिता में महिला और पुरूष वर्ग में चौथे दिन 8 मुकाबले खेले गए.
यह भी पढ़ें- SC-ST थाना पहुंचे रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय के छात्र, VC और कुलसचिव के खिलाफ दर्ज कराया मामला
चौथे दिन 8 मुकाबले
प्रतियोगिता में लिटिल टाइगर ने फरसापानी जूनियर को 13-0 से , जयंती उच्च विद्यालय गांगुटोली ने आरसी मवि करंगागुड़ी को 6-1 से, काहुपानी ओडिशा ने सिमडेगा कॉलेज को 6-0 से, संघर्ष क्लब सिमडेगा ने कामडारा को 7-0 से, नवयुवक संघ लठ्ठाखम्हण डिफेंस कालोनी सिमडेगा ने लट्ठाखम्हन की टीम को 4-0 से, हॉट स्टार ने मोसो टोली को 8-0 से, एजी रांची ने पतिअम्बा ग्रामीण को और बीआरसी दानापुर ने 10-0 के अंतर से संत मेरिज उच्च विद्यालय छात्रवास को हराकर अपनी जीत दर्ज करायी.