ETV Bharat / state

मुख्यमंत्री ने श्रम शक्ति अभियान का किया शुभारंभ, कहा- सभी कंपनियों को मजदूरों का निबंधन करना अनिवार्य

author img

By

Published : Sep 25, 2019, 5:28 PM IST

मुख्यमंत्री रघुवर दास ने पूरे राज्य में श्रम शक्ति अभियान का शुभारंभ किया. इस अभियान को गांव-गांव तक मिशन मोड में चलाया जाएगा, साथ ही इसके तहत असंगठित क्षेत्र में कार्यरत श्रमिकों का शत-प्रतिशत रजिस्ट्रेशन कराना सरकार का मुख्य लक्ष्य है.

झारखंड में श्रम शक्ति अभियान का शुभारंभ

सरायकेला: झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बुधवार को सरायकेला जिले के आदित्यपुर स्थित फुटबॉल मैदान से पूरे राज्य में श्रम शक्ति अभियान का शुभारंभ किया. इस अभियान की शुरुआत मुख्यमंत्री रघुवर दास ने दीप प्रज्वलित कर किया.

देखें पूरी खबर

मुख्यमंत्री रघुवर दास ने इस दौरान एक सभा को भी संबोधित किया. उन्होंने कहा कि श्रम शक्ति अभियान को गांव-गांव तक मिशन मोड में चलाया जाना है. इस अभियान के तहत असंगठित क्षेत्र में कार्यरत श्रमिकों का शत-प्रतिशत रजिस्ट्रेशन कराना सरकार का लक्ष्य है. मुख्यमंत्री ने कहा कि इस योजना की प्रगति के लिए सभी प्रखंडों के सर्कल ऑफिसर और प्रखंड विकास पदाधिकारी सक्रियता के साथ अपनी अहम भूमिका निभाएंगे, साथ ही उन्होंने सभी जिले के उपायुक्त और उप विकास आयुक्त इस अभियान के क्रियान्वयन की मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया.

इसे भी पढ़ें:- कांके विधानसभा क्षेत्र से कमल दूत कार्यक्रम का होगा शुभारंभ, अत्याधुनिक साइकिल से होगा बीजेपी का प्रचार

मुख्यमंत्री रघुवर दास ने राज्य श्रम विभाग के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का को कई निर्देश दिए. उन्होंने प्रधान सचिव को राज्य के सभी नियोक्ताओं के साथ मीटिंग कर सभी असंगठित मजदूरों का निबंधन श्रम शक्ति अभियान के तहत कराने का निर्देश दिया. मुख्यमंत्री ने कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि अगर कंपनियां मजदूरों का निबंधन नहीं कराती है तो उन पर कठोर कार्रवाई करना भी सुनिश्चित किया जाएगा.

श्रम शक्ति अभियान के तहत असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के पंजीकृत होने के बाद इस अभियान में प्रस्तावित पांच प्रमुख योजनाओं का लाभ मजदूरों को मिलेगा.

  • मजदूरों को दो लाख का दुर्घटना बीमा.
  • अंत्येष्टि सहायता योजना के तहत मजदूर के निधन पर 25 हजार की सहायता.
  • मुख्यमंत्री छात्रवृति योजना के तहत मजदूरों के बच्चों को 250 रुपये से लेकर 8 हजर तक की छात्रवृति.
  • कौशल उन्नयन योजना के तहत मजदूरों के बच्चों को स्किल कर रोजगार.
  • मजदूरों के बच्चों को चिकित्सा सहायता योजना के तहत 15 हजार तक की सहायता राशि .

इस अभियान के मौके पर मजदूरों को पंजीकृत कर मुख्यमंत्री रघुवर दास ने रजिस्ट्रेशन कार्ड सौंप कर सम्मानित किया. वहीं, कार्यक्रम को मुख्यमंत्री के अलावा जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो, राज्य श्रम विभाग के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का ने भी संबोधित किया.

Intro:झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बुधवार को सरायकेला जिले के आदित्यपुर स्थित फुटबॉल मैदान से पूरे राज्य में श्रम शक्ति अभियान का शुभारंभ किया।

Body:श्रम शक्ति अभियान की शुरुआत मुख्यमंत्री रघुवर दास ने दीप प्रज्वलित कर किया, इसके साथ ही रिमोट कंट्रोल द्वारा श्रम शक्ति अभियान के शुभारंभ के बाद मुख्यमंत्री रघुवर दास ने अपने संबोधन में कहा कि श्रम शक्ति अभियान को गांव-गांव तक मिशन मोड में चलाया जाना है । इस अभियान के तहत असंगठित क्षेत्र में कार्यरत श्रमिकों का शत-प्रतिशत रजिस्ट्रेशन कराना सरकार का लक्ष्य है, इस योजना के प्रगति के लिए सभी प्रखंडों के सर्कल ऑफिसर और प्रखंड विकास पदाधिकारी सक्रियता के साथ अपनी अहम भूमिका निभाए , साथ ही सभी जिले के उपायुक्त और उप विकास आयुक्त इस श्रम शक्ति अभियान के के क्रियान्वयन की मॉनिटरिंग अपने स्तर से करें।

मुख्यमंत्री ने राज्य श्रम विभाग के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का को निर्देशित करते हुए कहा कि राज्य के जितने भी नियोक्ता हैं चाहे वह टाटा कंपनी ही क्यों ना हो सभी के साथ अविलंब मीटिंग कर सभी असंगठित मजदूरों का निबंधन श्रम शक्ति अभियान के तहत कराएं। वहीं मुख्यमंत्री ने कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि अगर कंपनियां मजदूरों का निबंधन नहीं कराती है तो उन पर कठोर कार्रवाई करना भी सुनिश्चित किया जाए।

पांच प्रमुख योजनाओं का मिलेगा लाभ।

श्रम शक्ति अभियान के तहत असंगठित क्षेत्र के मजदूर के पंजीकृत होने के बाद इस अभियान में प्रस्तावित पांच प्रमुख योजनाओं का लाभ मजदूरों को मिलेगा जिनमें मुख्य रूप से दो लाख का दुर्घटना बीमा, अंत्येष्टि सहायता योजना के तहत मजदूर के निधन पर 25 हज़ार की सहायता, मुख्यमंत्री छात्रवृति योजना के तहत मजदूर के बच्चों को 250 रुपये से लेकर 8 हज़ार तक की छात्रवृति, कौशल उन्नयन योजना के तहत मजदूरों के बच्चों को स्किल कर रोजगार देना और चिकित्सा सहायता योजना के तहत 15 हज़ार तक की सहायता राशि देना इस अभियान के तहत प्रस्तावित योजना में मुख्य रूप से समाहित है।

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, सांसद गीता कोड़ा समेत राज्य श्रम मंत्री राज पलिवार नहीं हो सके शामिल ।

श्रम शक्ति अभियान के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा भी आमंत्रित थे लेकिन वे नहीं आ सके इसके अलावा स्थानीय पश्चिम सिंहभूम की सांसद गीता कोड़ा राज्य के श्रम मंत्री राज पलिवार के अलावा स्थानीय झामुमो विधायक चंपई सोरेन भी कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए।

Conclusion:आयोजित श्रम शक्ति अभियान के मौके पर मजदूरों को पंजीकृत कर मुख्यमंत्री रघुवर दास द्वारा रजिस्ट्रेशन कार्ड सौंप कर सम्मानित किया गया ।वहीं कार्यक्रम को मुख्यमंत्री के अलावा जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो , राज्य श्रम विभाग के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का ने भी संबोधित किया।

लाइव बाइट- रघुवर दास , मुख्यमंत्री .
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.