ETV Bharat / state

2 अक्टूबर से देश कहेगा 'नो प्लास्टिक', जागरूकता अभियान की शुरुआत

सरायकेला में 2 अक्टूबर से प्लास्टिक का उपयोग न करने को लेकर 'नो प्लास्टिक' अभियान की शुरूआत की गई. इसी कड़ी में जुस्को और जियाडा की तरफ से नो टू प्लास्टिक अभियान को लेकर जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया.

author img

By

Published : Sep 30, 2019, 11:17 PM IST

जागरूकता अभियान का पोस्टर

सरायकेलाः 2 अक्टूबर से देशभर में प्लास्टिक पर बैन लगाने के साथ-साथ लोगों को प्लास्टिक उपयोग न करने के लिए जागरूक किया जा रहा है. इसी उद्देश्य से रोटरी क्लब जमशेदपुर वेस्ट, टाटा की सहयोगी कंपनी जुस्को और जियाडा के संयुक्त तत्वाधान में 'से नो टू प्लास्टिक' पर जागरूकता अभियान का आयोजन सरायकेला के सुवर्ण रेखा परियोजना सभागार में आयोजित किया गया.

देखें पूरी खबर

जानकारी के अनुसार जागरूकता कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों के अलावा स्कूली बच्चों ने भी हिस्सा लिया. अभियान के तहत प्लास्टिक से पर्यावरण को होने वाले नुकसान से संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारियां लोगों को प्रदान की गई. इससे पहले अभियान की शुरुआत स्कूली बच्चों ने जागरूकता रैली निकालकर की. इस दौरान नुक्कड़ नाटक के जरिए भी लोगों को प्लास्टिक उपयोग न करने के प्रति जागरूक किया गया.

ये भी पढ़ें- लगातार बारिश के बाद मंगलवार से रांची वासियों को मिल सकती है राहत

इस मौके पर पर्यावरण के जानकार और जुस्को के चीफ मैनेजर गौरव आनंद ने बताया कि प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाना एकमात्र उद्देश्य नहीं है. आज वैश्विक स्तर पर प्लास्टिक के विकल्प के बारे में सोचना बड़ी चुनौती है. इनकी माने तो यदि प्लास्टिक का विकल्प उभरकर सामने आता है तो खुद ही प्लास्टिक पर प्रतिबंध लग जाएगा.

इस दौरान स्कूली छात्र-छात्राओं ने भी लोगों को प्लास्टिक और इसके उपयोग से पर्यावरण को होने वाले नुकसान से संबंधित जानकारियां दी. जागरूकता अभियान के मौके पर जियाडा की क्षेत्रीय उपनिदेशक रंजना मिश्रा के अलावा रोटरी क्लब के अधिकारीगण भी मौजूद रहे.

Intro:2 अक्टूबर से देशभर में प्लास्टिक पर बैन लगाने के साथ लोगों को प्लास्टिक उपयोग ना करने के उद्देश्य से रोटरी क्लब जमशेदपुर वेस्ट, टाटा की सहयोगी कंपनी जुस्को और जियाडा के संयुक्त तत्वाधान में "से नो टू प्लास्टिक" पर जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया .

Body:प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाने के साथ देश को प्लास्टिक मुक्त करने के उद्देश्य से लगातार जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए रोटरी क्लब जमशेदपुर वेस्ट जियाडा और जुस्को के संयुक्त तत्वाधान में जागरूकता अभियान के तहत एक कार्यक्रम का आयोजन सरायकेला जिले के सुवर्ण रेखा परियोजना सभागार में आयोजित किया गया।

जागरूकता कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों के अलावा स्कूली बच्चों ने भी हिस्सा लिया अभियान के तहत प्लास्टिक से पर्यावरण को होने वाले नुकसान से संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारियां लोगों को प्रदान की गई इससे पूर्व अभियान की शुरुआत स्कूली बच्चों द्वारा जागरूकता रैली निकालकर किया गया इस दौरान नुक्कड़ नाटक के जरिए भी लोगों को प्लास्टिक उपयोग ना करने के प्रति जागरूक किया गया।

इस मौके पर पर्यावरण के जानकार और जुस्को के चीफ मैनेजर गौरव आनंद ने बताया कि प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाना एकमात्र उद्देश्य नहीं है ,आज वैश्विक स्तर पर प्लास्टिक के विकल्प के बारे में सोचना बड़ी चुनौती है, इनकी मानें तो यदि प्लास्टिक का विकल्प उभरकर सामने आता है तो स्वत प्लास्टिक पर प्रतिबंध लग जाएगा।

Conclusion:इस दौरान स्कूली छात्र छात्राओं ने भी लोगों को प्लास्टिक और इसके उपयोग से पर्यावरण को होने वाले नुकसान से संबंधित जानकारियां देते हुए जागरूक किया गया। जागरूकता अभियान के मौके पर जियाडा की क्षेत्रीय उपनिदेशक रंजना मिश्रा के अलावा रोटरी क्लब के अधिकारीगण भी मौजूद रहें।

बाइट- गौरव आनंद, चीफ मैनेजर , जुस्को ।

बाइट - संजू माडी , स्कूली छात्रा
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.