ETV Bharat / state

झारखंड यूथ कांग्रेस ने Shakti Super SHE कार्यक्रम की दी जानकारी, 15 अगस्त को राज्यभर में बेटियां करेंगी ध्वजारोहण

author img

By

Published : Aug 13, 2023, 9:36 PM IST

कांग्रेस की ओर से 'शक्ति सुपर शी कार्यक्रम की शुरुआत की गई है. इसके तहत स्वतंत्रता दिवस 2023 के अवसर पर कई स्थानों में महिलाएं ध्वजारोहण करेंगी. कार्यक्रम के माध्यम से कांग्रेस महिलाओं को सशक्त बनाने के अपने संकल्प को प्रदर्शित करेगी. रांची में यूथ कांग्रेस के नेताओं ने प्रेस वार्ता कर कार्यक्रम की विस्तार से जानकारी दी..

http://10.10.50.75//jharkhand/13-August-2023/jh-ran-06-youthcongress-7210345_13082023195204_1308f_1691936524_690.jpg
Youth Congress Shakti Super SHE Program

रांची : भारतीय युवा कांग्रेस के मुख्य कार्यक्रम 'Shakti Super SHE' के तहत 15 अगस्त को देश की बेटियां जगह-जगह ध्वजारोहण करेंगी. दरअसल, भारतीय युवा कांग्रेस ने देश भर में महिला सशक्तीकरण के लिए युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन बेंगलुरु में 'शक्ति सुपर शी' कार्यक्रम की शुरुआत की थी. यह कार्यक्रम भारतीय युवा कांग्रेस के मुख्य कार्यक्रमों में से एक है. इस कार्यक्रम के तहत इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस के दिन हर प्रदेश स्तर पर, जिला स्तर पर और विधानसभा स्तर पर महिला सशक्तीकरण की झलकियां दिखाई देंगी, जब हर स्तर पर महिलाएं, युवा कांग्रेस द्वारा आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेकर अपने हक और हिस्सेदारी के लिए ध्वजारोहण करेंगी.

ये भी पढ़ें-Dumri By-Election: डुमरी में दिखेगी INDIA की ताकत या भाजपा-आजसू गठजोड़ दम, आठ को परिणाम से पहले जानें गुणा-गणित

कांग्रेस महिलाओं के हक और हिस्सेदारी के लिए प्रतिबद्धः वहीं कार्यक्रम को लेकर युवा कांग्रेस के केंद्रीय नेता श्री निवास बीवी और कृष्णा अल्लावारु ने कहा है कि देश की हर महिला के हक और हिस्सेदारी को सुनश्चित कराने के लिए कांग्रेस प्रतिबद्ध है. कांग्रेस नेताओं का कहना है कि जब तक भारत की हर महिला अपने आप में सशक्त नहीं होती हैं, तब तक भारत को एक मजबूत राष्ट्र बनाने की परिकल्पना पूरी नहीं की जा सकती.

यूथ कांग्रेस की उपाध्यक्ष ने दी कार्यक्रम की जानकारीः झारखंड प्रदेश यूथ कांग्रेस की उपाध्यक्ष सह इंचार्ज 'शक्ति सुपर शी' निशा भगत की अध्यक्षता में रविवार को प्रदेश कार्यालय में प्रेस वार्ता की गई. जिसमें मुख्य रूप से भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव राजेश सिन्हा सनी, झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष कुलदीप रवि, झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस की महासचिव प्रियंका सिसोदिया, एंजिला मौजूद रहे. इस दौरान यूथ कांग्रेस के नेताओं ने 'शक्ति सुपर शी' कार्यक्रम की विस्तार से जानकारी दी.

"शक्ति सुपर शी" कार्यक्रम से महिलाओं की मदद की जाएगीः Shakti Super SHE कार्यक्रम के तहत भारतीय युवा कांग्रेस देश के सभी प्रदेशों में जिला स्तर पर और विधानसभा स्तर पर Shakti क्लब के माध्यम से महिलाओं को जोड़ने का प्रयास करेगी. शक्ति क्लब के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि जिस भी क्षेत्र में महिलाएं भविष्य में आगे बढ़ना चाहती हैं, उसमें उनकी मदद क्लब के माध्यम से की जाए.

राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना चाहती है कांग्रेसः कार्यक्रम के संबंध में भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने कहा कि वर्तमान समय में आज देश भर में महिला सुरक्षा और सशक्तीकरण के लिए कई सवाल उठ रहे हैं. महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के चलते उन्हें दबाने और आगे बढ़ने से रोकने का प्रयास किया जा रहा है, इस असमानता को ही दूर करने के लिए युवा कांग्रेस ने "शक्ति सुपर शी" कार्यक्रम की शुरुआत की है, ताकि देश की हर महिला को हक और हिस्सेदारी के लिए किसी पर भी निर्भर न रहना पड़े.उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी ने हमेशा प्रयास किया है ज्यादा से ज्यादा महिलाएं राजनीति में आएं. इसको लेकर भारतीय युवा कांग्रेस ने संगठन स्तर पर 33% महिला आरक्षण के तहत संगठन में ज्यादा से ज्यादा महिलाओं की भागीदारी हो इसका प्रयास किया है.

कांग्रेस ने महिला सशक्तीकरण की दिशा में किया प्रयासः वहीं प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी और एआईसीसी सह सचिव शकृष्णा अल्लावारू ने कहा कि "Shakti Super SHE" कार्यक्रम देश की महिला शक्ति के सशक्तीकरण के लिए एक प्रयास है. जब तक भारत की हर महिला अपने आप में सशक्त नहीं होती है, तब तक भारत एक मजबूत देश नहीं बन सकता है. इस कार्यक्रम की को-ऑर्डिनेटर खुशबू नायक और सुमन टोप्पो ने भी अपनी बातें रखी. निशा भगत ने कहा कि यह कार्यक्रम सभी के सहयोग से 15 अगस्त को सफल होगा, जब जगह-जगह बिटिया ध्वजारोहण करती दिखेंगी.

For All Latest Updates

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.