ETV Bharat / state

Weather in Jharkhand: फिर बदलेगा झारखंड में मौसम का मिजाज, हो सकती है बारिश

author img

By

Published : Jan 30, 2022, 10:32 AM IST

झारखंड में फिर मौसम का मिजाज बदलेगा, जिससे बारिश की संभावना है. रांची मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक दो-तीन फरवरी से बारिश के आसार हैं. इसके बाद दिन और रात के तामपान कम होगा.

झारखंड में फिर बारिश
Weather in Jharkhand

रांचीः झारखंड में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. राजधानी सहित अधिकतर जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे है. इसकी वजह है कि जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी हो रही है. इसका प्रभाव झारखंड के ऊपर भी पड़ रहा है. रांची मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबित राज्य में उत्तर-पश्चिम से हवा चल रही है, जो कश्मीर और हिमाचल से ठंडक लिए आ रही है. यही वजह है कि दिन में धूप निकलने के बावजूद लोगों को राहत नहीं मिल रही है. उन्होंने बताया कि फिर झारखंड में मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है. इससे दो-तीन फरवरी से बारिश के आसार हैं.

यह भी पढ़ेंःपलामू में लुढ़का पारा, शीतलहर से जनजीवन प्रभावित

रांची मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया है झारखंड में 15 फरवरी के बाद से लोगों को ठंड से पूरी तरह से निजात मिलने की संभावना है. उन्होंने कहा कि राज्य के दक्षिणी हिस्से में अगले एक-दो दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है. अगले एक-दो दिनों तक सुबह में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है.

झारखंड के मध्य और दक्षिणी हिस्सों के एक-दो स्थानों पर शीतलहर की स्थिति बनी है. वहीं सबसे अधिक अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस चाईबासा में रिकॉर्ड किया है. जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान गढ़वा में 4.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. रांची में न्यूनतम तापमान 6.8, जमशेदपुर में 9.0 डाल्टेनगंज 6.9, बोकारो 6.5, चाईबासा में 8.6, देवघर में 7.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है. वहीं, रांची का अधिकतम तापमान 19.2, जमशेदपुर में 22.5, डाल्टनगंज में 22.5, बोकारो में 22.1, चाईबासा में 23.4 और देवघर में 20.1 रिकॉर्ड किया गया है.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.