ETV Bharat / state

झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, अगले 5 दिनों तक आसमान में छाए रहेंगे आंशिक बादल

author img

By

Published : Jan 6, 2021, 10:10 PM IST

झारखंड में बीते 24 घंटों में मौसम शुष्क रहा है. पिछले कई दिनों से झारखंड में न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊंचा रहा है. वहीं, 12 जनवरी से एक बार फिर तापमान में गिरावट देखने को मिलेगा.

http://10.10.50.75:6060//finalout2/jharkhand-nle/thumbnail/06-January-2021/10143052_120_10143052_1609944985844.png
झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज

रांची: झारखंड में बीते 24 घंटों में मौसम शुष्क रहा है. चाईबासा में सबसे अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड की गई है. वहीं सबसे न्यूनतम तापमान चाईबासा में 11.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड की गई है. रांची में अधिकतम तापमान 29.0 डिग्री रिकॉर्ड की गई और न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड की गई है. पिछले कई दिनों से झारखंड में न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊंचा चल रहा है. वही, 12 जनवरी से एक बार फिर तापमान में गिरावट देखने को मिलेगा.

जानकारी देते मौसम वैज्ञानिक
झारखंड में 5 दिनों तक आंशिक बादल देखने को मिलेंगे

अगले 5 दिनों के मौसम पूर्वानुमान की जानकारी देते हुए रांची मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया है कि 6 जनवरी से लेकर 10 जनवरी तक झारखंड में आंशिक बादल देखने को मिलेंगे. कहीं-कहीं हल्की बूंदा-बांदी भी देखी जा सकती है. पश्चिमी विक्षोभ का आंशिक असर झारखंड में पड़ रहा है, जिसके कारण यह स्थिति बनती दिख रही है. मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि बुधवार को पूरे झारखंड में आसमान में काले बादल छाए हुए थे, जिसका मुख्य कारण एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन है, जो दक्षिण अरब सागर में बनने के कारण हो रहा है. इसके कारण उसका क्लाउडबैंड झारखंड में देखने को मिल रहा है, जिससे झारखंड में कुछ बूंदा बांदी भी हुई है.

ये भी पढ़ें-सिमडेगा: बेटे ने की लाठी से पीट-पीट कर मां की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

झारखंड का तापमान
रांची में अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड की गई है, जबकि न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड की गई. जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 33.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड की गई, जबकि न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड की गई है. डाल्टेनगंज में अधिकतम तापमान 28.6 रिकॉर्ड की गई, जबकि न्यूनतम तापमान 15.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड की गई है. कांके में अधिकतम तापमान 31.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड की गई है.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.