ETV Bharat / state

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की प्रतिमा का किया अनावरण, दी श्रद्धांजलि - मारंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की जयंती

रांची में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने मारंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की जयंती पर उनकी प्रतिमा का अनावरण किया. साथ ही भुसूर चौक का नाम जयपाल सिंह मुंडा चौक रखा गया. जहां उन्होंने कहा कि झारखंड को पहचान दिलाने में मारंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की महत्वपूर्ण भूमिका रही है.

union minister arjun munda unveiled statue of jaipal singh munda in ranchi
जयपाल सिंह मुंडा के प्रतिमा का किया अनावरण
author img

By

Published : Jan 3, 2021, 1:22 PM IST

रांची: केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने नामकुम प्रखंड के भुसूर चौक पर मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की प्रतिमा का अनावरण किया. इसके बाद उन्होंने कहा कि मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा आंदोलनकारी के साथ-साथ चिंतक और महान खिलाड़ी थे. आदिवासी समाज, अपनी सभ्यता, संस्कृति और परंपराओं का संरक्षण करते हुए समाज का विकास करें, यही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी.

झारखंड को पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका
केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि जयपाल सिंह मुंडा ने झारखंड को पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. उनके सपनों को पूरा करने के लिए समाज के लोगों को आगे आने की आवश्यकता है. रांची के सांसद संजय सेठ ने कहा कि आने वाली पीढ़ी राज्य के महान पुरुषों को न भूले, इस प्रतिमा के माध्यम से यह जनजागरण है.

इसे भी पढ़ें-हजारीबाग BSF सेंटर के जवानों ने कोरोना काल में किया बेहतर कार्य, पदाधिकारी ने कहा- यही है इनकी पहचान

चौक का नाम रखा गया जयपाल सिंह मुंडा चौक
कार्यक्रम में पंचायत के मुखिया सह आयोजक रितेश उरांव, खिजरी मंडल अध्यक्ष अशोक मुंडा, सांसद प्रतिनिधि प्रमोद कुमार सिंह, आरती सिंह, जीतन देवी, शंकर सिंह मुंडा मौजूद रहे. सभी भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए और प्रतिमा अनावरण के बाद माल्यार्पण कर जयपाल सिंह मुंडा को याद किया. साथ ही भुसूर चौक का नाम जयपाल सिंह मुंडा चौक रखा गया. जिसकी जानकारी केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने अपने भाषण में दी.

For All Latest Updates

TAGGED:

ETV Bharat Logo

Copyright © 2025 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.