ETV Bharat / state

भारतीय सीनियर महिला फुटबॉल कैंप में झारखंड की दो खिलाड़ियों का चयन, वियतनाम दौरे पर जाएगी टीम

author img

By

Published : Oct 4, 2019, 9:17 PM IST

Updated : Oct 5, 2019, 12:01 PM IST

झारखंड की दो महिला फुटबॉल खिलाड़ियों का भारतीय सीनियर महिला फुटबॉल कैंप के लिए चयन हुआ है. चयनित खिलाडियों में सिमडेगा की प्रतीक्षा लकड़ा और रांची की शारदा कुमारी शामिल हैं, जो 25 अक्टूबर से आयोजित कैंप में प्रैक्टिस करेंगी और 30 अक्टूबर को वियतनाम दौरे पर जाएंगी.

चयनित खिलाड़ी

रांचीः झारखंड खेल परिवार के लिए एक बड़ी खुशखबरी है. हॉकी के बाद अब झारखंड की लड़कियां भारतीय सीनियर महिला फुटबॉल टीम में भी जगह बनाने के लिए लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं. इसी कड़ी में भारतीय महिला सीनियर फुटबॉल कैंप में 30 महिला खिलाड़ियों का चयन हुआ है, जिसमें झारखंड से 2 खिलाड़ी शामिल हैं.

देखें पूरी खबर

यह भी पढ़ें- पलामू में बाइक एम्बुलेंस की व्यवस्था, ग्रामीण इलाकों के लिए साबित होगा वरदान!

30 अक्टूबर को विएतनाम दौरा

झारखंड में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है. इस प्रदेश से एक से बढ़कर एक विभिन्न क्षेत्रों में खिलाड़ी उभर कर सामने आ रहे हैं. क्रिकेट में महेंद्र सिंह धोनी, तीरंदाजी में दीपिका , मधुमिता, हॉकी में निक्की प्रधान के अलावे ऐसे सैकड़ों खिलाड़ी हैं जिन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर झारखंड और पूरा देश का नाम रोशन किया है. अब झारखंड की महिला खिलाड़ी फुटबॉल में भी अपना दबदबा दिखा रही हैं. इसी कड़ी में प्रतीक्षा लकड़ा और शारदा कुमारी का चयन भारतीय सीनियर महिला फुटबॉल कैंप में हुआ है. कुल 30 खिलाड़ियों का चयन इस कैंप के लिए किया गया है, जो दिल्ली में 25 अक्टूबर से शुरू होगा. भारतीय टीम 30 अक्टूबर को वियतनाम दौरे पर जाएगी और इसकी तैयारी भारतीय महिला फुटबॉल टीम द्वारा किया जा रहा है. इन दोनों खिलाड़ियों को खेल विभाग और खेल प्रेमियों की ओर से शुभकामनाएं दी गई है.

Intro:रांची

झारखंड के लिए एक खुशखबरी है हॉकी के बाद अब झारखंड की लड़कियां भारतीय सीनियर महिला फुटबॉल टीम में भी जगह बनाने के लिए लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं. इसी कड़ी में भारतीय महिला सीनियर फुटबॉल कैंप में 30 महिला खिलाड़ियों का चयन हुआ है. जिसमें से झारखंड से 2 खिलाड़ी शामिल है. इसमें सिमडेगा की प्रतीक्षा लकड़ा और रांची की शारदा कुमारी का चयन सीनियर महिला फुटबॉल कैंप के लिए हुआ है .दिल्ली में 25 अक्टूबर से आयोजित कैंप में ये खिलाड़ी खिलाड़ी प्रैक्टिस करेंगे और 30 अक्टूबर को विएतनाम दौरे पर जाएगी.

Body:झारखंड में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है .इस प्रदेश से एक से बढ़कर एक विभिन्न क्षेत्रों में खिलाड़ी उभर कर सामने आ रहे हैं .क्रिकेट में महेंद्र सिंह धोनी, तीरंदाजी में दीपिका ,मधुमिता, हॉकी में निक्की प्रधान के अलावे ऐसे सैकड़ों खिलाड़ी हैं जिन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर झारखंड और पूरा देश का नाम रोशन किया है और अब झारखंड की महिला खिलाड़ी फुटबॉल में भी अपना दबदबा दिखा रही हैं .इसी कड़ी में झारखंड की दो महिला खिलाड़ियों का चयन भारतीय सीनियर महिला फुटबॉल कैंप में हुआ है .कुल 30 खिलाड़ियों का चयन इस कैंप के लिए किया गया है .जो दिल्ली में 25 अक्टूबर से शुरू होगा .भारतीय टीम 30 अक्टूबर को विएतनाम दौरे पर जाएगी और इसी की तैयारी भारतीय महिला फुटबॉल टीम द्वारा किया जा रहा है.

Conclusion:इन दोनों खिलाड़ियों को खेल विभाग और खेल प्रेमियों की ओर से शुभकामनाएं दी गई है.
Last Updated : Oct 5, 2019, 12:01 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.