ETV Bharat / state

आरयू के तीन कर्मचारी हुए रिटायर्ड, कुलपति ने सभी को किया सम्मानित - आरयू के तीन कर्मचारी रिटायर्ड

रांची विश्वविद्यालय के डीएसडब्ल्यू पीके वर्मा, विभागाध्यक्ष प्रोफेसर रेनू दीवान और कर्मचारी संतु साहू 31 मार्च को रिटायर्ड हो गए. इस मौके पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें कुलपति कामिनी कुमार ने सभी को सम्मानित कर विश्वविद्यालय से विदा किया.

Three employees retired at RU in ranchi
तीन कर्मचारी रिटायर्ड
author img

By

Published : Mar 31, 2021, 11:03 PM IST

रांची: आरयू के डीएसडब्ल्यू पीके वर्मा, विभागाध्यक्ष प्रोफेसर रेनू दीवान और कर्मचारी संतु साहू का सेवानिवृत्त समारोह रांची विश्वविद्यालय के कुलपति सभा कक्ष में आयोजित किया गया. इस दौरान कुलपति कामिनी कुमार ने सभी को सम्मानित कर विश्वविद्यालय से विदा किया.

इसे भी पढे़ं: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 2020-21 में 70% राशि खर्च होने की जताई संभावना, 86,370 करोड़ का था बजट

कुलपति के रूप में प्रोफेसर रमेश कुमार पांडे के सेवानिवृत्ति होने के बाद लगातार कर्मचारी और प्रोफेसर रांची विश्वविद्यालय से रिटायर्ड हो रहे हैं. इस साल और भी कई प्रोफेसर और कर्मचारी रिटायर होने वाले हैं, लेकिन नियुक्ति के नाम पर अब तक एक कदम भी ना तो जेपीएससी बढ़ा है और ना ही विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से कोई पहल की जा रही है. 31 मार्च को रांची विश्वविद्यालय के डीएसडब्ल्यू डॉ पीके वर्मा और विभागाध्यक्ष प्रोफेसर रेनू दीवान के अलावा कर्मचारी संतु साहू भी सेवानिवृत्त हो गए. इन कर्मचारियों को कुलपति कामिनी कुमार ने अपने सभाकक्ष में एक सम्मान समारोह का आयोजन कर उन्हें सम्मानित किया .

खलेगी कमी
कार्यक्रम में रांची विश्वविद्यालय के कई कर्मचारी और पदाधिकारी शामिल हुए. मौके पर कुलपति कामिनी कुमार ने कहा कि इन पदाधिकारियों की कमी रांची विश्वविद्यालय को खेलेगी, इनका बेहतर काम से कर्मचारी ही नहीं, बल्कि विश्वविद्यालय के तमाम पदाधिकारी और विद्यार्थी भी काफी संतुष्ट थे.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2025 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.