ETV Bharat / state

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने JPCC अध्यक्ष के प्रति क्यों जताया आभार, जानिए वजह

author img

By

Published : Aug 23, 2021, 6:10 PM IST

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने डॉ. रामेश्वर उरांव को पत्र लिखकर उनके दिवंगत पति और भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की स्मृति में रांची में वरिष्ठ नागरिक पार्क के उद्घाटन को लेकर आभार जताया है. इसके लिए उन्होंने पार्टी के सभी कार्यकर्त्ताओं का भी शुक्रिया अदा किया है.

Sonia Gandhi expressed gratitude to JPCC President of jharkhand
सोनिया गांधी ने JPCC अध्यक्ष के प्रति क्यों जताया आभार, जानिए वजह

रांची: अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी की अध्यक्ष सोनिया गांधी (All India Congress Committee President Sonia Gandhi) ने झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सह राज्य के वित्त मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव को पत्र लिखकर आभार व्यक्त किया है. 20 अगस्त को राजीव गांधी की जयंती के मौके पर रांची में राजीव गांधी वरिष्ठ नागरिक पार्क का उद्घाटन करने के लिए उन्होंने आभार जताया है.

इसे भी पढ़ें- झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष के बदलाव की सुगबुगाहट तेज! 4 दिवसीय दिल्ली दौरे पर डॉ. रामेश्वर उरांव

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर उरांव को लिखे पत्र में उनके दिवंगत पति और भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की स्मृति में उनके नाम पर रांची में वरिष्ठ नागरिक पार्क के उद्घाटन के प्रति विशेष रूप से आभार व्यक्त करते हुए पार्टी के सभी कार्यकर्त्ताओं का शुक्रिया अदा किया है. झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दुबे, लाल किशोरनाथ शाहदेव और डॉ. राजेश गुप्ता छोटू ने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने राजीव गांधी की 77वीं जयंती के मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व में राज्यभर में आयोजित अन्य कार्यक्रमों के लिए भी सभी पार्टी नेताओं-कार्यकर्त्ताओं के प्रति आभार जताया है.

जानकारी देते प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता किशोरनाथ शाहदेव

इसे भी पढ़ें- राजीव गांधी की जयंती पर उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व सोनिया गांधी समेत कई नेताओं ने दी उन्हें दी श्रद्धांजलि

20 अगस्त को राजीव गांधी की जयंती के मौके पर रांची के जगन्नाथपुर थाना (Jagannathpur police station of Ranchi) के सामने राजीव गांधी स्मृति वरिष्ठ नागरिक पार्क का उद्घाटन (Rajiv Gandhi Memorial Senior Citizens Park inaugurated) किया गया था, जो प्रदेश झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष सह मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव, विधायक दल के नेता आलमगीर आलम, मंत्री बन्ना गुप्ता और बादल पत्रलेख की मौजूदगी में हुआ था.

Sonia Gandhi expressed gratitude to JPCC President of jharkhand
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने JPCC अध्यक्ष को पत्र लिखकर धन्यवाद दिया

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.