ETV Bharat / state

सरना समिति ने किया झंडा बदली सह प्रार्थना सभा का आयोजन, राज्य की खुशहाली और विकास की कामना

रांची पहाड़ी मंदिर में केंद्रीय सरना समिति ने सरना झंडा बदली सह प्रार्थना सभा का आयोजन किया. केंद्रीय सरना समिति 13 आर.आई.टी. के केंद्रीय अध्यक्ष अजय तिर्की की अगुवाई में रांची मौजा के पाहन पीटर कश्यप ने ईष्ट चाला आईयो धर्मेश बाबा से राज्य की खुशहाली और विकास की कामना की. इस आयोजन में राज्य के सभी धार्मिक और सामाजिक संगठनों ने हिस्सा लिया.

author img

By

Published : Apr 5, 2021, 11:54 AM IST

Sarna prayer meeting organized in Ranchi
रांची में सरना झंडा बदली सह प्रार्थना सभा का आयोजन, राज्य की खुशहाली और विकास की कामना

रांची: रविवार को केंद्रीय सरना समिति ने आरआईटी के केंद्रीय अध्यक्ष अजय तिर्की की अगुवाई में सरना झंडा बदली सह प्रार्थना सभा का आयोजन किया. रांची मौजा के पाहन पीटर कश्यप ने सरनास्थल पर विधि विधान से पूजा की और ईष्ट चाला आईयो धर्मेश बाबा से राज्य की खुशहाली और विकास की कामना भी की. उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक धरोहर फांसी टुंगरी को बचाने के लिए समस्त आदिवासी समाज को एकजुट होकर बचाना होगा. आदिवासियों के धार्मिक पूजास्थल को बचाने के लिए समस्त धार्मिक और सामाजिक संगठनों को संदेश दिया.

ये भी पढ़ें-दुमका स्टेशन पर बेधड़क ट्रैक पार कर रहे लोग, रेलवे प्रशासन ने की आंखें बंद

इस धार्मिक आयोजन में सरना धर्म प्रार्थना सभा भारत के राष्ट्रीय सरना धर्म गुरु जयपाल उरांव, राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज मुंडा, प्रदेश सरना धर्म गुरु राजेश लिंडा, महिला प्रकोष्ठ रांची महानगर, अध्यक्षा सुभानी तिग्गा, उपाध्यक्ष सुष्मिता कश्यप विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद हुए. इस आयोजन में झारखंड राज्य के धार्मिक और सामाजिक संगठनों ने हिस्सा लिया. केंद्रीय सरना समिति के महासचिव संतोष तिर्की, सचिव संजय लोहरा, विधिक सलाहकार किशोर लोहरा, सरना प्रार्थना सभा पहाड़ी टोला, कांके चौड़ी बस्ती सरना समिति, रामगढ़ चैनगडा सरना समिति, सरना प्रार्थना सभा चटकपुर, झिरी, घाघरा गुमला, कुसई घाघरा, अन्य सरना प्रार्थना सभा से धार्मिक अगुवा ने भाग लिया.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.