ETV Bharat / state

कांग्रेस प्रवक्ता के घर पहुंचे आरपीएन सिंह, ज्योति सिंह मथारू और अमूल्य नीरज खलखो को बंधाया ढांढस

author img

By

Published : Jan 14, 2021, 8:49 PM IST

झारखंड कांग्रेस प्रभारी दिल्ली से सेवा विमान से गुरुवार शाम रांची पहुंचे. वो एयरपोर्ट से सीधे प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता ज्योति सिंह मथारू और मीडिया पैनलिस्ट अमूल्य नीरज खलखो के घर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे.

rpn singh reached house of congress spokesperson in ranchi
आरपीएन सिंह

रांचीः झारखंड कांग्रेस प्रभारी दिल्ली से सेवा विमान से गुरुवार शाम रांची पहुंचे. प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह सीधे प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता ज्योति सिंह मथारू और मीडिया पैनलिस्ट अमूल्य नीरज खलखो के घर पहुंचे और शोक संवेदना व्यक्त की.

9 जनवरी को ज्योति सिंह मथारू की माता और अमूल्य नीरज खलखो के पिता का देहांत हुआ था. इसको लेकर आरपीएन सिंह एयरपोर्ट से सीधे चुटिया स्थित ज्योति सिंह मथारू के आवास पहुंचकर उनके पूरे परिवार से मुलाकात की और उन्हें ढाढस बंधाया. उसके बाद वो मीडिया पैनलिस्ट अमूल्य नीरज खलखो के आवास पहुंचे और उनके पिता के मृत्यु पर शोक व्यक्त करते हुए अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की.

इसे भी पढ़ें- कांग्रेस प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह का दौरा, राजभवन घेराव कार्यक्रम में होंगे शामिल

इस दौरान उनके साथ स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, राजेश ठाकुर, मानस सिन्हा, संजय लाल पासवान, विधायक दीपिका पांडेय सिंह, मोर्चा संगठन प्रभारी रविंद्र सिंह, प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद, शहजादा अनवर, डॉ. एम तौसीफ, महानगर अध्यक्ष संजय पांडेय, शांतनु मिश्र सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.