ETV Bharat / state

रांची नगर निगम कर्मचारी संघ की हड़ताल टली, मांगों पर बनी सहमति - Ranchi news

रांची नगर निगम (Ranchi Municipal Corporation) कर्मचारी संघ ने हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी थी. इस चेतावनी के बाद निगम प्रशासन की नींद खुली और संघ के पदाधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में कर्मचारियों को आश्वासन दिया गया कि शीघ्र मांग पूरी की जाएगी. इसके बाद हड़ताल स्थगित कर दी गई.

Ranchi Municipal Corporation
रांची नगर निगम कर्मचारी संघ की हड़ताल तला
author img

By

Published : Dec 13, 2022, 1:02 PM IST

क्या कहते हैं निगमकर्मी और अधिकारी

रांचीः कोरोना काल में कार्य करने वाले रांची नगर निगम (Ranchi Municipal Corporation) के सफाई कर्मचारी, वाहन चालक, परिवहन प्रवेक्षक, सुपरवाइजर सहित सैकड़ों कर्मचारियों को प्रोत्साहन राशि नहीं मिला. प्रोत्साहन राशि की मांग को लेकर रांची नगर निगम कर्मचारी संघ ने 15 दिसंबर से हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी थी. निगम प्रशासन ने कर्मचारियों की मांग पर गंभीरता दिखते हुए संघ के पदाधिकारियों के साथ वार्ता की. वार्ता के दौरान कर्मचारियों को आश्वासन देते हुए कहा कि सभी मांगें जायज हैं और शीघ्र पूरा किया जाएगा. इस आश्वासन के बाद कर्मचारी संघ ने हड़ताल स्थगित कर दी है.

यह भी पढ़ेंः YAAS EFFECT: मेयर ने शहर में जलजमाव का किया निरीक्षण, नालियों की सफाई के दिए आदेश

रांची नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त रजनीश कुमार ने नगर निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष दयानंद और अन्य सदस्यों के साथ बैठक की. इस बैठक में निर्णय लिया गया कि कर्मचारियों की मांग पर शीघ्र निर्णय लेकर पूरा किया जाएगा. संघ के अध्यक्ष दयानंद ने कहा कि कोरोना काल का बकाया प्रोत्साहन राशि एक सप्ताह में देने का आश्वासन दिया गया है. इस आश्वासन के बाद हड़ताल स्थगित कर दिया है. उन्होंने कहा कि मंगलवार को बकरी बाजार स्थित नगर निगम कार्यालय में कर्मचारियों की बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें आंदोलन को लेकर अंतिम निर्णय लिया जाएगा.

बता दें कि सफाई कर्मी हड़ताल पर चले जाते, तो शहर की सफाई व्यवस्था ठप हो जाती. इससे शहरवासियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती. इस परेशानी को देखते हुए निगम प्रशासन ने निगम कर्मचारी संघ के साथ वार्ता की और मांगों पर विचार विमर्श करने के बाद पूरा करने का आश्वासन दिया.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2025 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.