ETV Bharat / state

रांची रेल डिवीजन के प्रिंसिपल चीफ कंट्रोलर की कोरोना से मौत, श्रमिक स्पेशल और ऑक्सीजन ट्रेनों को चलाने में दिया था योगदान

author img

By

Published : Jun 8, 2021, 8:43 AM IST

रांची रेल डिवीजन के प्रिंसिपल चीफ कंट्रोलर किशोर कुमार हलधर का कोरोना से निधन हो गया. एक महीने से ज्यादा समय से किशोर अस्पताल में भर्ती थे. 2 दिन पहले भी ऑपरेशन विभाग के अधिकारी की मौत कोरोना वायरस से हो हुई.

principal chief controller of ranchi rail division died due to Corona
रांची रेल डिवीजन के प्रिंसिपल चीफ कंट्रोलर की कोरोना से मौत

रांची: ट्रेनों को समय पर चलाने और पूरे देश में नंबर एक पोजीशन पर लाने वाले रांची रेल डिवीजन के प्रिंसिपल चीफ कंट्रोलर किशोर कुमार हलधर का कोरोना से निधन हो गया. एक महीने से ज्यादा समय से किशोर अस्पताल में भर्ती थे. ऑपरेशन विभाग के दो मुख्य रेलकर्मीयों की मौत कोरोना से होने के बाद रांची रेल डिविजन का ऑपरेशन विभाग हिल गया है. 2 दिन पहले भी ऑपरेशन विभाग के अधिकारी की मौत कोरोना वायरस से हो हुई.

ये भी पढ़ें- वैक्सीन लेने वाले स्टूडेंस्ट को मिलेंगे एक्स्ट्रा मार्क्स, VBU बना रही रणनीति

रांची रेल मंडल को नंबर वन पर लोने के लिए लगातार करते थे काम

किशोर कुमार हलदर अखिल भारतीय स्तर पर रांची रेल मंडल को नंबर वन के रैंक में लाने के लिए लगातार काम करते थे. उन्हें रांची रेल मंडल में श्रमिक स्पेशल ट्रेनों और ऑक्सीजन ट्रेनों को चलाने के लिए भी याद किया जाएगा. उनके निरंतर प्रयास से रांची रेल मंडल को क्षेत्रीय स्तर पर कई पुरस्कार जीतने में मदद मिली है.

ऑपरेटिंग विभाग को बड़ी क्षति

रांची रेल मंडल के लिए एक बड़ी क्षति है. रांची रेल मंडल में 450 से अधिक कर्मचारी कोरोना से संक्रमित हैं और लगातार मौत के आंकड़े भी बढ़ रहे हैं. मामले को लेकर रांची रेल मंडल के कर्मचारियों ने शोक संवेदना प्रकट की है.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.