ETV Bharat / state

सीएम आवास में द्रौपदी मुर्मू का गर्मजोशी से स्वागत, शिबू और हेमंत सोरेन से मिलकर मांगा समर्थन

एनडीए के राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और जेएमएम सुप्रीमो शिबू सोरेन से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपति चुनाव के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा का समर्थन मांगा.

author img

By

Published : Jul 4, 2022, 6:31 PM IST

Updated : Jul 4, 2022, 10:44 PM IST

Presidential candidate Draupadi Murmu meets CM Hemant Soren in Ranchi

रांची: राष्ट्रपति पद के लिए एनडीए की ओर से घोषित उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू समर्थन के लिए मुख्यमंत्री आवास पहुंचीं. मुख्यमंत्री आवास में सीएम हेमंत सोरेन ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. द्रौपदी मुर्मू ने वहां पर जेएमएम सुप्रीमो शिबू सोरेन और सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात की और राष्ट्रपति चुनाव में समर्थन मांगा. इस दौरान केंद्रीय मंंत्री अर्जुन मुंडा भी वहां मौजूद रहे. मुलाकात के बाद द्रौपदी मुर्मू वहां से सीधे एयरपोर्ट के लिए निकल गईं.

द्रौपदी मुर्मू का स्वागत करते शिबू सोरेन

राष्ट्रपति पद की NDA प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू सोमवार को मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर झामुमो के केंद्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन से औपचारिक मुलाकात कर राष्ट्रपति चुनाव में समर्थन की अपील की. इस मौके पर पार्टी के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी मौजूद रहे. द्रौपदी मुर्मू के साथ केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, अन्नपूर्णा देवी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश एवं केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुन मेघवाल भी उपस्थित थे.

देखें वीडियो

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गर्मजोशी से किया स्वागत: राज्य में कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल के साथ सरकार चला रहे झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने अपने आवास पर राष्ट्रपति पद की एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का गर्मजोशी से स्वागत किया लेकिन अपने रुख को अभी तक साफ नहीं किया.

द्रौपदी मुर्मू का स्वागत करते सीएम हेमंत सोरेन

झामुमो के रूख पर है कांग्रेस और राजद की नजर है: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर से लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय तक यह कह चुके हैं कि राष्ट्रपति चुनाव सामान्य चुनाव नहीं है बल्कि यह देश के संविधान को बचाने का चुनाव है और यह एक विचारधारा की लड़ाई है. ऐसे में शायद यही वजह है कि शिबू सोरेन और हेमंत सोरेन ने द्रौपदी मुर्मू के स्वागत में तो कोई कोर कसर नहीं छोड़ी परंतु अपने रुख को साफ नहीं किया और मीडिया को भी इस मुलाकात से दूर रखा.

सीएम आवास पर जेएमएम और बीजेपी नेताओं के साथ द्रौपदी मुर्मू

Last Updated : Jul 4, 2022, 10:44 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.