ETV Bharat / state

पीएम मोदी ने सीएम हेमंत सोरेन को कहा- हैप्पी बर्थडे टू यू, हेमंत बोले-शुक्रिया

author img

By

Published : Aug 10, 2021, 11:54 AM IST

Updated : Aug 10, 2021, 12:58 PM IST

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 10 अगस्त यानी आज मंगलवार को 45 साल के हो गए. उनके 46 वें जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामना दी है. इसके अलावा झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने भी सीएम को शुभकामना दी है.

hemant soren
हेमंत सोरेन

रांचीः झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 10 अगस्त यानी आज मंगलवार को 45 साल के हो गए. उनके 46 वें जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और अर्जुन मुंडा समेत कई नेताओं ने जन्मदिन की शुभकामना दी है. इसके अलावा उनके घर के लोगों ने भी मुख्यमंत्री को जन्मदिन की शुभकामना दी है. बाद में मुख्यमंत्री ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया.

ये भी पढ़ें-जन्मदिन पर बधाई देने वालों का सीएम ने जताया आभार, कहा- आपकी सेवा के प्रति रहूंगा समर्पित

राज्यपाल ने भी दी मुख्यमंत्री को शुभकामना

सीएम हेमंत सोरेन के 46वें जन्मदिन पर राज्यपाल रमेश बैस ने भी मुख्यमंत्री को शुभकामना दी है. राज्यपाल रमेश बैस ने अपने ट्वीट में लिखा कि मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM जी को जन्मदिन के अवसर पर अनेकानेक बधाई व शुभकामनाएं. राज्यपाल ने अपने ट्वीट में ईश्वर से सदा हेमंत सोरेन को स्वस्थ एवं ऊर्जावान बनाये रखने के लिए प्रार्थना की है. राज्यपाल ने सीएम की एक तस्वीर भी पोस्ट की है.

  • माननीय मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM जी को जन्मदिन की अनेकानेक बधाई व शुभकामनाएं। ईश्वर आपको सदा स्वस्थ एवं ऊर्जावान बनाये रखें ताकि आप जनसेवा के कार्यों में निरंतर लगे रहे। मैं आपके उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना करता हूँ। @JharkhandCMO pic.twitter.com/iQYSWqF6ef

    — Governor of Jharkhand (@jhar_governor) August 10, 2021 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

सीएम सोरेन दीर्घायु होंः नितिन गडकरी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं. पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में झारखंड के मुख्यमंत्री सोरेन के लिए लिखा कि आपको जन्मदिन पर शुभकामनाएं. हम आपके दीर्घायु और अच्छे स्वास्थ्य के लिए कामना करते हैं. भाजपा के वरिष्ठ नेता और सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने भी मुख्यमंत्री को शुभकामना दी है. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि आप दीर्घायु और स्वस्थ जीवन वाले हों.

  • Birthday greetings to the Chief Minister of Jharkhand Shri @HemantSorenJMM Ji. May you be blessed with good health and long life.

    — Nitin Gadkari (@nitin_gadkari) August 10, 2021 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने भी मुख्यमंत्री को दी शुभकामना

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को वरिष्ठ भाजपा नेता और केंद्रीय ट्रायबल अफेयर्स मंत्री अर्जुन मुंडा ने भी शुभकामना दी है. उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं. भगवान से सदैव आपके स्वस्थ सुखी और दीर्घायु रहने की कामना करता हूं.

  • झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।भगवान से आपके सदैव स्वस्थ,सुखी और दीर्घायु रहने की कामना करता हूं।@HemantSorenJMM pic.twitter.com/JN5tG8zBs6

    — Arjun Munda (@MundaArjun) August 10, 2021 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

परिजनों ने भी दी बधाई

मुख्यमंत्री के बर्थडे पर उनके परिजनों और तमाम कार्यकर्ताओं ने भी बधाई दी है. मुख्यमंत्री की भाभी और विधायक सीता सोरेन ने भी सीएम को जन्मदिन की मुबारकबाद दी है. उन्होंने ट्वीट कर सीएम को जन्मदिन की शुभकामना दी. इसके अलावा झारखंड मुक्ति मोर्चा के तमाम पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी सीएम को बधाई दी है.

  • माननीय मुख्यमंत्री @HemantSorenJMM जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं असीम शुभकामनाएं।

    ईश्वर आपको उत्तम स्वास्थ्य दे और आप दीर्घायु हो। झारखंड की जनता के भविष्य को उज्जवल बनाने के लिए प्रयास करते रहे। pic.twitter.com/AmXhcIG49v

    — Sita Soren (@SitaSorenMLA) August 9, 2021 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

सीएम बोले-शुक्रिया

सीएम हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, दूसरे केंद्रीय मंत्रियों, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं को उनकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद कहा है.

लोगों को भाया मोदी का सोरेन को शुभकामना देना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का जन्मदिन की शुभकामना देना ट्विटकर पर खूब पसंद किया जा रहा है. प्रधानमंत्री के इस ट्वीट को दोपहर 12.30 बजे तक 21.8 हजार लोग लाइक कर चुके थे. जबकि 2 हजार लोगों ने इस ट्वीट को रीट्वीट किया है और 698 लोगों ने इस पर रिप्लाई किया था.

Last Updated : Aug 10, 2021, 12:58 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.