ETV Bharat / state

झारखंड में पिछले 24 घंटे में मानसून रहा कमजोर, इन जिलों में जारी हुआ यलो अलर्ट

झारखंड में पिछले 24 घंटे में मानसून कमजोर रहा है. मौसम विभाग ने रांची समेत कई जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है. किसानों को खेतों में न जाने की सलाह दी गई है.

author img

By

Published : Sep 12, 2020, 8:42 PM IST

मौसम विभाग
मौसम विभाग

रांचीः झारखंड में पिछले 24 घंटे में मानसून कमजोर रहा. झारखंड राज्य के कई स्थानों पर हल्के मध्यम दर्जे की बारिश रिकॉर्ड की गई. सबसे अधिक वर्षा 40.4 एमएम जमशेदपुर में दर्ज की गई और सबसे न्यूनतम तापमान 23.6℃ रांची में जबकि सबसे अधिकतम तापमान 34.8℃ जमशेदपुर में दर्ज हुआ.

मौसम विभाग के अनुसार रांची, दुमका, गोड्डा, पाकुड़, जामताड़ा, देवघर, गिरिडीह,कोडरमा, चतरा, हजारीबाग, पलामू, रामगढ़ तथा हजारीबाग जिले के कुछ भागों में अगले दो-तीन घंटे में मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है. वहीं इसके अलावा वज्रपात होने की भी संभावना जताई है. इसके साथ ही मौसम विभाग ने रांची समेत इन जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है.

यह भी पढ़ेंः रांचीः मुख्यमंत्री ने की पहल, कोरोना संक्रमित को मिला प्लाज्मा

रांची मौसम विज्ञान केंद्र ने येलो अलर्ट जारी करते हुए निर्देश जारी किया है कि इस मौसम को देखते हुए लोग सतर्कता और सावधानियां बरतें. सुरक्षित स्थानों में शरण लें, पेड़ के नीचे ना रहें, साथ ही लोगों को बिजली के खंभों से दूर रहने की हिदायत दी गई है. किसान खेतों में ना जाएं और मौसम सामान्य होने का इंतजार करें.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.