ETV Bharat / state

रांची में अपने आवास पर परिवार संग होली मनाने को मजबूर सभी माननीय, रंगों पर कोरोना का ग्रहण

author img

By

Published : Mar 27, 2021, 8:03 PM IST

रांची में आम जनता से लेकर मंत्री और विधायक इस बार होली अपने आवास पर ही मनाने वाले हैं. 2020 की तरह इस बार भी होली का रंग फीका ही दिख रहा है. कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते इस बार सभी लोग होली अपने घर पर ही मनाएंगे. हालांकि उत्साह में कोई कमी नहीं है.

ministers will celebrate holi on their respective residence this year due to corona in ranchi
रांची में अपने आवास पर परिवार संग होली मनाने को मजबूर सभी माननीय, रंगों पर कोरोना का ग्रहण

रांची: इस बार भी ठीक 2020 की तरह ही कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते लोग अपने घरों में ही होली का त्योहार मनाएंगे. सिर्फ आम लोग ही नहीं, मंत्री से लेकर विधायकों का भी यही शेड्यूल रहने वाला है. सरकार के निर्देश और संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए इस बार भी यही फैसला लिया गया है. हालांकि किसी के भी उत्साह में कोई कमी नहीं देखने को मिल रही. सभी अपने परिवारों के साथ मिलकर ये त्योहार घर पर ही रहकर मनाएंगे. बता दें कि अपने क्षेत्र में जनता के बीच अलग अंदाज में आयोजित हो रहे होली मिलन समारोह में बेधड़क विधायक और मंत्री शामिल होकर ग्रामीणों की होली के रंग में रंगते हुए दिख रहे हैं.

देखें पूरी खबर

ये भी पढ़ें- कोरोना वायरस ने डाला रंग में भंग! बाजारों से गायब हुई रौनक

माननीयों का होली पर शेड्यूल

राज्यपाल-द्रौपदी मुर्मू- राजभवन

मुख्यमंत्री-हेमंत सोरेन, रांची स्थित मुख्यमंत्री आवास

विधानसभा अध्यक्ष-रबीन्द्रनाथ महतो, विधानसभा क्षेत्र नाला

वित्तमंत्री- रामेश्वर उरांव, असम में चुनाव प्रचार के दौरान

ग्रामीण विकास मंत्री-आलमगीर आलम-पाकुड़ स्थित पैतृक आवास

बीजेपी विधायक दल के नेता-बाबूलाल मरांडी, रांची से बाहर

स्वास्थ्य मंत्री-बन्ना गुप्ता, जमशेदपुर निजी आवास

कृषि मंत्री-बादल, पैतृक आवास जरमुंडी

सांसद दीपक प्रकाश-रांची आवास

सांसद संजय सेठ-रांची आवास

सांसद महेश पोद्दार-रांची आवास

केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, बंगाल चुनाव के दौरे पर रहेंगे

पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय-मुंबई

विधायक सी पी सिंह, रांची आवास

विधायक समरी लाल, बरियातू आवास

विधायक नवीन जायसवाल-रांची अरगोड़ा आवास

विधायक प्रदीप यादव, राज्य से रहेंगे बाहर

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.