ETV Bharat / state

रांची: माही ने अब तक नहीं दी एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर प्रतिक्रिया, शहर के लोगों में निराशा

author img

By

Published : Jun 14, 2020, 9:13 PM IST

बॉलीवुड के जाने माने एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या कर ली है. यह खबर सुनने के बाद ही पूरे देश का माहौल गमगीन हो गया है. रांची में जैसे से उनके फैंस को यह खबर मिली तो कई फैंस महेंद्र सिंह धोनी के फार्म हाउस के बाहर पहुंच गए और अपनी प्रतिक्रिया दी. सुशांत सिंह राजपूत ने एमएस धोनी फिल्म में धोनी का किरदार निभाया था. इस मामले पर महेंद्र सिंह धोनी ने अबतक कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दी है.

Mahendra Singh Dhoni not react to actor Sushant Singh Rajput death
सुशांत सिंह की मौत पर फैंस की प्रतिक्रिया

रांची: सुशांत सिंह राजपूत के मौत पर भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने किसी भी प्लेटफॉर्म पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है. सुशांत सिंह के मौत की खबर सुनने के बाद रांची में कई फैंस महेंद्र सिंह धोनी के सिमलिया स्थित फार्म हाउस के गेट के सामने पहुंच गए और इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया दी. महेंद्र सिंह धोनी के जीवन पर बने फिल्म में एमएस धोनी का किरदार निभाने वाले बॉलीवुड एक्टर के मौत पर पूरा देश स्तब्ध है.

देखें पूरी खबर

राजधानी रांची में सुशांत सिंह राजपूत के फैंस उनकी मौत की खबर सुनकर काफी विचलित हैं. फैंस का कहना है की महेंद्र सिंह धोनी ने अबतक किसी भी प्लेटफार्म के जरिए अपनी प्रतिक्रिया नहीं दी है. इसी को लेकर रांची के रिंग रोड के सिमलिया स्थित महेंद्र सिंह धोनी के आवास पर महेंद्र सिंह धोनी के फैंस के साथ-साथ सुशांत सिंह राजपूत के कई फैन जमा हो गए. उनका कहना था की उन्हें लगा था की महेंद्र सिंह धोनी अपने फॉर्म हाउस के बाहर आएंगे और और कुछ कहेंगे, लेकिन फार्म हाउस के बाहर तो छोड़िए महेंद्र सिंह धोनी ने अब तक किसी भी प्लेटफार्म पर इस मामले को लेकर अपनी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है, इससे रांची के फैंस काफी दुखी हैं और नाराज भी है.

इसे भी पढ़ें:- राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने सुशांत सिंह के निधन पर जाताया शोक, कहा- देश ने खोया एक प्रतिभावान अभिनेता

फैंस का कहना है कि जब सुशांत सिंह राजपूत रांची में थे, शूटिंग के सिलसिले में कई बार धोनी के आवास आते थे, महेंद्र सिंह धोनी और सुशांत के बीच दोस्ताना था, दोनों ने एक दूसरे के साथ काफी समय बिताया था. ऐसे में हमें लगा था कि वह दो शब्द ही सही कम से कम इस परिस्थिति में कुछ न कुछ जरूर कहेंगे, लेकिन इन फैंस को यहां निराशा हाथ लगा. सुशांत सिंह राजपूत के फैन नाराज होकर महेंद्र सिंह धोनी के फार्म हाउस के पास से वापस लौट गए. उनका कहना था कि सुशांत सिंह की मौत की खबर आएगी, यह कल्पना भी करना मुश्किल हो रहा है.

For All Latest Updates

TAGGED:

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.