ETV Bharat / state

अर्जुन मुंडा से मिले कुर्मी समाज के लोग, अपने समाज का प्रत्याशी उतारने की रखी मांग

author img

By

Published : Mar 29, 2019, 7:47 PM IST

रांची लोकसभा सीट में प्रत्याशी को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है. बीजेपी सांसद रामटहल चौधरी के टिकट काटे जाने की खबर से राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है. इसे लेकर कुर्मी समाज के लोगों ने पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा से मुलाकात की और रांची लोकसभा सीट से कुर्मी प्रत्याशी उतारने की मांग की.

कुर्मी समाज के लोगों की अर्जुन मुंडा से मुलाकात

रांची: राजधानी के लोकसभा सीट से रामटहल चौधरी के टिकट काटे जाने की खबर के बाद कुर्मी समाज में नराजगी है. इस लोकसभा सीट से कुर्मी प्रत्याशी उतारने को लेकर समाज के लोगों ने पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा से मुलाकात की.

रांची लोकसभा सीट में प्रत्याशी को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुईहै. बीजेपी सांसद रामटहल चौधरी के टिकट काटे जाने की खबर से राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है. इसे लेकर कुर्मी समाज के लोगों ने पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा से मुलाकात की और रांची लोकसभा सीट से कुर्मी प्रत्याशी उतारने की मांग की.

कुर्मी समाज के बीजेपी कार्यकर्ताओं से मिलने के बाद अर्जुन मुंडा ने प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य मनोज बाजपाई को रांची लोकसभा से प्रत्याशी बनाने की वकालत की. मुंडा ने कहा कि मनोज कुर्मी समाज के होने के साथ-साथ अन्य समाज में भी अपनी अच्छी पैठ रखते हैं. उन्होंने कहा कि युवाओं की भी मांग है कि मनोज को रांची लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाया जाए.
पूर्व मुख्यमंत्री सह मेनिफेस्टो कमेटी के सदस्य अर्जुन मुंडा ने कहा कि रांची लोकसभा सीट ही नहीं, बल्कि झारखंड के 3 संसदीय क्षेत्र का फैसला होना बाकी है. ऐसे में उन्हें उम्मीद है कि जल्द ही राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और पार्लियामेंट्री कमेटी इन सभी जगहों पर प्रत्याशी के नाम की घोषणा करेगी. पहले चरण की पार्लियामेंट्री बोर्ड की बैठक में अधिकांश क्षेत्रों के प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी गई है. उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं की भावनाओं को ध्यान में रखकर ही इन तीनों सीटों पर प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की जाएगी.
बीजेपी कार्यकर्ताओं ने अर्जुन मुंडा से मिलकर कहा कि रांची में नव युवा कुर्मी प्रत्याशी मनोज बाजपाई को ही रांची लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाया जाए. फिलहाल प्रत्याशियों के नामों की घोषणा से पहले कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं.

Intro:रांची लोकसभा सीट में कुर्मी प्रत्याशी उतारने की मांग को लेकर बीजेपी कार्यकर्ता मिले पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा से जाने क्या हुआ

रांची
बाइट--अर्जुन मुंडा पूर्व मुख्यमंत्री
बाइट--प्रदेश कार्यसमिति सदस्य

रांची लोकसभा सीट में प्रत्याशी को लेकर असमंजस की स्थिति बने हुए हैं इधर रामटहल चौधरी के टिकट काटे जाने की खबर के बाद कुर्मी समाज में अलग राजनीतिक माहौल बना हुआ है। जिसको लेकर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा से मुलाकात कर कहा कि रांची लोकसभा सीट से कुर्मी प्रत्याशी उतारा जाए। जिसको लेकर कार्यकर्ताओं ने अर्जुन मुंडा से कहा कि ऐसे में प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य मनोज बाजपाई को रांची लोक सभा से प्रत्याशी बनाया जाए। क्योंकि मनोज बाजपाई कुर्मी समाज के होने के साथ-साथ अन्य समाजों में भी उसका बहुत अच्छा पकड़ है और युवाओं का मांग रही है उनको रांची लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाया जाए

Body:पूर्व मुख्यमंत्री सह मेनिफेस्टो कमेटी के सदस्य अर्जुन मुंडा ने कहा कि रांची ही लोकसभा सीट नहीं बल्कि झारखंड के 3 संसदीय क्षेत्र का फैसला होना बाकी है मुझे लगता है कि यह बहुत जल्द राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और पार्लियामेंट कमेटी प्रत्याशी की घोषणा करेगी। पहले चरण की पार्लियामेंट बोर्ड की बैठक में अधिकांश क्षेत्रों के प्रत्याशी का नाम घोषणा किया जा चुका है अभी 3 बाकी है उसे जल्द पूरा कर दिया जाएगा रांची लोकसभा संसदीय क्षेत्र क्षेत्र के लिए असमंजस की स्थिति की खबरें आ रहे हैं लेकिन ऐसा कुछ नहीं है पार्टी सोच-समझकर सारी चीजों को जानकर निर्णय लेगी भारतीय जनता पार्टी के हित में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को ही चुनाव लड़ाया जाएगा। थोड़ा बहुत चुनाव के समय इस तरह का स्थिति बनती है समय के साथ प्रत्याशियों का नाम घोषित कर दिया जाएगा कार्यकर्ताओं ने मिलकर अपनी भावनाओं को व्यक्त की है समय समय पर कार्यकर्ताओ भावनाओं से अवगत कराने के लिए पहुंचते हैं इन कार्यकर्ताओं की भावनाओं को ध्यान में रखकर प्रत्याशी उतारे जाएगी

Conclusion:बीजेपी कार्यकर्ताओं ने अर्जुन मुंडा से मिलकर कहा कि रांची में नव युवा कुर्मी प्रत्याशी मनोज बाजपाई को रांची लोकसभा संसदीय प्रत्याशी के रूप में उतारने का मांग किया । क्योंकि वह कुर्मी समाज से आते हैं ऐसे में रांची लोकसभा सीट को भारी मतों से जीत दिलाने के लिए सिर्फ एक ही चेहरा है वह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोज बाजपाई क्योंकि वह कुर्मी समाज के साथ-साथ अन्य समाज में भी अच्छी राजनीतिक पकड़ है ऐसे में उनको टिकट देकर बीजेपी रांची लोकसभा संसदीय क्षेत्र में बीजेपी भारी मतों से जीतेगी रांची लोकसभा संसदीय क्षेत्र के देखना यह होगा कि आखिर केंद्रीय कमेटी किसका नाम रिकमेंड करती है
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.