झारखंड समेत देश की 10 बड़ी खबरों से ईटीवी भारत आपको करा रहा रूबरू... क्लिक कर जानें बड़ी खबर
- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का जन्मदिन आज
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का जन्म 10 जुलाई 1951 को हुआ था. आज वे अपना 70वां जन्मदिवस मना रहे हैं.
- झारखंड में आज शाम 4 बजे से वीकेंड लॉकडाउन
झारखंड में आज शाम 4 बजे से वीकेंड लॉकडाउन शुरू होगा जो सोमवार सुबह तक जारी रहेगा
- आज से उपेंद्र कुशवाहा शुरू करेंगे बिहार के जिलों का दौरा
जदयू के राष्ट्रीय संसदीय दल के अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा 10 जुलाई से जिलों का दौरा करेंगे, पार्टी संगठन की मजबूती और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाएंगे
- हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का आज अंतिम संस्कार
हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का आज अंतिम संस्कार रामपुर में होगा. 8 जुलाई को हुआ था निधन
- यूपी में क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष पद के लिए आज मतदान
उत्तर प्रदेश की 476 क्षेत्र पंचायतों में अध्यक्ष पद के लिए आज मतदान होगा, राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रशासन को कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए हैं.
- राष्ट्रीय मछुआरा दिवस आज
लोहरदगा में वित्त मंत्री डॉक्टर रामेश्वर उरांव और राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू मछुवारा दिवस कार्यक्रम में होंगे शामिल, परिसंपत्तियों का होगा वितरण
- रांची में राष्ट्रीय लोक अदालत आज
आज रांची में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा. 10 हजार पक्षकारों को नोटिस भेजा गया है. मामलों के निष्पादन के लिए 47 बेंच का गठन किया गया है.
- IRCTC का आज रात ऑनलाइन टिकटिंग सिस्टम नहीं करेगा काम
IRCTC का आज रात 11:45 से रात 2:45 तक ऑनलाइन टिकटिंग सिस्टम काम नहीं करेगा. पीआरएस सेंटर कोलकाता के शटडाउन के कारण झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश तक फैले धनबाद रेल मंडल में ऑनलाइन टिकटिंग सेवा बंद रहेगी.
- धनबाद-हावड़ा के बीच चलने वाली ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन
10 और 11 जुलाई को धनबाद के हावड़ा के बीच ट्रैफिक ब्लॉक के कारण ट्रेनों की रूट में परिवर्तन होगा. जम्मूतवी से कोलकाता जाने वाली ट्रेन बर्द्धमान से बंडेल और नैहाटी होकर चलेगी. अजमेर से सियालदह और आगरा कैंट से कोलकाता जाने वाली सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन भी बंडेल और नैहाटी होकर ही जाएगी. पहले दिन दोपहर 12:30 से तीन बजे तक ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा.
- आज से गिरीडीह-सरिया पावर ग्रिड से औंरा सब स्टेशन को मिलेगी बिजली
आज औंरा पावर सब स्टेशन को सरिया पावर ग्रिड से जोड़ दिया जाएगा. जिसके बाद बगोदर की लचर विद्युत व्यवस्था में सुधार आने की उम्मीद है.