ETV Bharat / state

झारखंड महिला कांग्रेस ने 5 सदस्यों को किया निष्कासित, उनपर पार्टी की छवि धूमिल करने का था आरोप

author img

By

Published : Aug 17, 2019, 7:32 PM IST

झारखंड महिला कांग्रेस कमिटी की पांच सदस्यों को पार्टी की सदस्यता से 6 साल के लिए शनिवार को निष्कासित कर दिया गया है. उनपर पार्टी की छवि धूमिल करने और अनुशासनहीनता का आरोप लगाते हुए यह कदम उठाया गया है.

झारखंड महिला कांग्रेस की बैठक

रांची: अखिल भारतीय महिला कांग्रेस कमिटी की महासचिव और झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमिटी की प्रभारी नेटा डिसूजा के निर्देश के बाद झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमिटी की पांच सदस्यों को पार्टी की सदस्यता से 6 साल के लिए शनिवार को निष्कासित कर दिया गया है.

कौन-कौन हुई निष्कासित
झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमिटी से प्रदेश महासचिव संगीता तिवारी, प्रियदर्शनी की प्रदेश संयोजिका हेमा मिंज, सचिव राखी कौर, आभा ओझा और रांची महानगर महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष विनीता पाठक को निष्कासित किया गया है.

jharkhand-women-congress-committee-expels-5-members
झारखंड महिला कांग्रेस ने 5 सदस्यों को किया निष्कासित

यह भी पढ़ें- रांची: आपसी मतभेदों को भुलाकर झारखंड कांग्रेस मनाएगी राजीव गांधी की 75वीं जयंती

निष्कासन का क्या है कारण
झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमिटी की अध्यक्ष गुंजन सिंह ने पिछले दिनों शीर्ष नेतृत्व को अवगत कराया था कि लोकसभा चुनाव में सचिव आभा ओझा और महासचिव संगीता तिवारी निष्क्रिय रही और संगठन के कार्यक्रमों समेत बैठकों से भी दूर रहीं. वहीं सचिव राखी कौर, हेमा मिंज और महानगर महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष विनीता पाठक ने सोशल मीडिया में अभद्र टिप्पणी कर पार्टी की छवि को धूमिल करने का कार्य किया था. इसके बाद उनके खिलाफ यह कदम उठाया गया है. संगठन के कार्यक्रम और बैठकों में लोकसभा चुनाव के बाद से ही उनका सम्मिलित न होना भी उनकी निष्कासन का कारण बना है.

Intro:रांची. अखिल भारतीय महिला कांग्रेस कमिटी की महासचिव और झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमिटी के प्रभारी नेटा डिसूजा के निर्देश के बाद झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमिटी की पांच सदस्यों को पार्टी की सदस्यता से 6 साल के लिए शनिवार को निष्कासित कर दिया गया है।

Body:झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमिटी से निष्कासित होने में प्रदेश महासचिव संगीता तिवारी, प्रियदर्शनी की प्रदेश संयोजिका हेमा मिंज, सचिव राखी कौर ,आभा ओझा और रांची महानगर महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष विनीता पाठक शामिल है। इन्हें अखिल भारतीय महिला कांग्रेस कमेटी की महासचिव और प्रदेश महिला प्रभारी नेटा डिसूजा के निर्देश के बाद 6 साल के लिए पार्टी की सदस्यता से निष्कासित किया गया है।

Conclusion:झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमिटी की अध्यक्ष गुंजन सिंह ने पिछले दिनों शीर्ष नेतृत्व को अवगत कराया था कि लोकसभा चुनाव में सचिव आभा ओझा और महासचिव संगीता तिवारी निष्क्रिय रही और संगठन के कार्यक्रमों समेत बैठकों से भी दूर रहीं। वही सचिव राखी कौर, हेमा मिंज और महानगर महिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष विनीता पाठक द्वारा सोशल मीडिया में अभद्र टिप्पणी कर पार्टी की छवि को धूमिल करने का कार्य किया गया है। इनके द्वारा भी संगठन के कार्यक्रम और बैठकों में लोकसभा चुनाव के बाद निष्क्रियता पाई गई है। जिससे महिला कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच गलत संदेश गया है। ऐसे में यह घोर अनुशासनहीनता को दर्शाता है।
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.