ETV Bharat / state

जोनल बैंड प्रतियोगिता में झारखंड टीम का बेहतर प्रदर्शन, 23 जनवरी को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में लेगी हिस्सा

author img

By

Published : Dec 8, 2019, 11:30 PM IST

रांची में जोनल स्तरीय अंतर विद्यालय बैंड प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें झारखंड के बालक और बालिका दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया

Jharkhand team better performance in zonal band competition in ranchi
जोनल बैंड प्रतियोगिता में झारखंड टीम का बेहतर प्रदर्शन

रांची: केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय के तत्वाधान में जोनल स्तरीय अंतर विद्यालय बैंड प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. यह आयोजन रांची के जैप वन डोरंडा के परेड मैदान में किया गया. जिसमें झारखंड के बालक और बालिका वर्ग की टीम ने बेहतर प्रदर्शन किया और दोनों वर्गों का खिताब भी झारखंड की टीम ने ही जीता.
इस प्रतियोगिता में झारखंड, बिहार, ओडिशा और अंडमान और निकोबार के बालक-बालिका वर्ग के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया. अपने-अपने राज्यों का प्रतिनिधित्व करने वाले प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया. स्वर्ण पदक विजेता निर्णायक मंडल के सदस्य रवींद्र राम, उमेश थापा और दिवाकर लामा ने सभी प्रतिभागियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन का निरीक्षण किया. निरीक्षण के बाद झारखंड को विजयी घोषित किया गया.

इसे भी पढ़ें:- रांची के 36 परीक्षा केंद्रों पर 25,500 परीक्षार्थियों ने दिया CTET का एग्जाम, सुरक्षा के थे पुख्ता इंतजाम

विजेता रहे बालक और बालिका वर्ग की टीम को 23 जनवरी 2020 को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय बैंड प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिला है.

बालक वर्ग टीम का परिणाम
1. झारखंड
2. ओडिशा
3. अंडमान और निकोबार

बालिका वर्ग टीम का परिणाम
1. झारखंड
2. बिहार

Intro:रांची

केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय के तत्वाधन में आयोजित ज़ोनल स्तरीय अंतर विद्यालीय बैंड प्रतियोगिता का आयोजन रांची के जैप वन डोरंडा के परेड मैदान में किया गया. इस प्रतियोगिता में झारखंड के बालक और बालिका वर्ग की टीम ने उम्दा प्रदर्शन किया और दोनों वर्गों का खिताब भी झारखंड की टीम ने ही जीता.

Body:इस प्रतियोगिता में झारखंड, बिहार, उड़ीसा और अंडमान निकोबार के बालक - बालिका वर्ग के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया.
अपने-अपने राज्यों का प्रतिनिधित्व करनेवाले प्रतिभागियों द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया .स्वर्ण पदक विजेता निर्णायक मण्डल के सदस्य रवीन्द्र राम, उमेश थापा और दिवाकर लामा ( ज्यूरी मेम्बर ) द्वारा सभी कसौटियों पर बेहद बारीकी से सभी प्रतिभागियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन का निरीक्षण किया . निरीक्षण के बाद झारखंड को विजयी घोषित किया गया.

विजेता टीम 23 जनवरी को नई दिल्ली में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में लेगी हिस्सा.

विजेता बालक - बालिका दोनों वर्गो के टीमों को 23 जनवरी 2020 को नई दिल्ली में आयोजित होनेवाले राष्ट्रीय बैंड प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर प्राप्त हुआ है.

Conclusion:जोनल बैंड प्रतियोगिता
बालक वर्ग - परिणाम

1. झारखंड
2. ओड़िसा
3. अंडमान निकोबार

बालिका वर्ग परिणाम.

1. झारखंड
2. बिहार
3. अंडमान निकोबार
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.