ETV Bharat / state

राहुल गांधी के रांची दौरे को ऐतिहासिक बनाने में जुटी कांग्रेस, जिला अध्यक्षों को मिला भीड़ जुटाने का जिम्मा - झारखंड न्यूज

प्रदेश कांग्रेस राहुल गांधी के रांची दौरे को ऐतिहासिक बनाने के लिए जोर-शोर से लगी है.रविवार को जिला अध्यक्षों के साथ बैठक कर उन्हें भीड़ जुटाने का टास्क दिया गया.

राहुल गांधी के रांची दौरे को ऐतिहासिक बनाने में जुटी कांग्रेस
author img

By

Published : Feb 25, 2019, 11:36 AM IST

रांचीः कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के रांची दौरे के बहाने झारखंड प्रदेश कांग्रेस संगठन को मजबूत करने में जुटी है. प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी आरपीएन सिंह ने रविवार को जिला अध्यक्षों के साथ बैठक कर उन्हें भीड़ जुटाने का टास्क दिया है. प्रदेश कांग्रेस राहुल गांधी के रांची दौरे को ऐतिहासिक बनाने के लिए जोर-शोर से लगी है.

राहुल गांधी के रांची दौरे को ऐतिहासिक बनाने में जुटी कांग्रेस

प्रदेश कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम ने कहा है कि राहुल गांधी के दौरे को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है और जनसभा में अपने क्षेत्र से लोगों को लाए जाने के लिए, दिए टारगेट से ज्यादा लोगों को इस जनसभा में लाने की सहमति सभी जिला अध्यक्षों ने दी है.

ये भी पढ़ें-DC रेल लाइन पर ट्रेनों का परिचालन शुरू, सांसद और डीआरएम ने दिखाई हरी झंडी.

वहीं, प्रदेश कांग्रेस मीडिया प्रभारी राजेश ठाकुर ने कहा है कि प्रभारी आरपीएन सिंह ने सभी जिला अध्यक्षों को जिम्मेवारी दी है कि इस जनसभा में संगठन से जुड़े ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाने के लिए प्रेरित किया जाए. उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार की जनविरोधी नीतियों से निजात कांग्रेस पार्टी ही दिला सकती है. ऐसे में आम लोगों को इसके प्रति जागरूक करते हुए जनसभा में खुद से आने के लिए प्रेरित करें जिससे राहुल गांधी की रैली ऐतिहासिक हो सके.

undefined

Intro:रांची. झारखंड प्रदेश कांग्रेस में हमेशा से गुटबाजी की बात सामने आती रही है। ऐसे में अब कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के रांची दौरे के बहाने संगठन को मजबूत करने में प्रदेश कांग्रेस जुट गई है। हालांकि प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी आरपीएन सिंह ने रविवार को जिला अध्यक्षों के साथ बैठक कर उन्हें भीड़ जुटाने का टास्क दिया है।

Body:प्रदेश कांग्रेस राहुल गांधी के रांची दौरे को ऐतिहासिक बनाने के लिए जोर-शोर से लग गया है। ऐसे में सभी जिला अध्यक्षों के साथ प्रदेश कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह ने बैठक कर उन्हें टास्क दिया है। प्रदेश कांग्रेस के विधायक दल के नेता आलमगीर आलम ने कहा है कि राहुल गांधी के दौरे को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह का माहौल है और जनसभा के दौरान अपने क्षेत्र से लोगों को लाए जाने के लिए दिए गए टारगेट से ज्यादा लोगों को इस जनसभा में लाने की सहमति सभी जिला अध्यक्षों ने दी है।

Conclusion:वहीं प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राजेश ठाकुर ने कहा है कि प्रभारी आरपीएन सिंह ने सभी जिला अध्यक्षों को जिम्मेवारी दी है कि इस जनसभा में संगठन से जुड़े ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार की जनविरोधी नीतियों से निजात कांग्रेस पार्टी ही दिला सकती है। ऐसे में आम लोगों को इसके प्रति जागरूक करते हुए जनसभा में खुद से आने के लिए माहौल बनाएं। ताकि राहुल गांधी की रैली ऐतिहासिक हो सके।
ETV Bharat Logo

Copyright © 2025 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.