ETV Bharat / state

Ukraine Crisis: यूक्रेन में फंसे हैं झारखंड के 86 लोग, राज्य सरकार ने जारी की सूची

author img

By

Published : Feb 26, 2022, 9:55 PM IST

यूक्रेन में फंसे 86 लोगों की सूचना झारखंड सरकार को मिली है. इसमें सबसे अधिक 25 लोग रांची के हैं. इसके बाद हजारीबाग और साहिबगंज के 11-11 लोग हैं. राज्य सरकार ने इन फंसे लोगों को वापस लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

Jharkhand government
यूक्रेन में झारखंड के 86 लोग हैं फंसे

रांचीः झारखंड सरकार ने यूक्रेन में फंसे राज्य के लोगों के लिए कंट्रोल रूम बनाया है, ताकि डरे सहमे लोगों को मदद पहुंचाई जा सके. इसके साथ ही यूक्रेन में फंसे लोगों के परिजनों को सही सूचना देने के साथ साथ कंट्रोल रूम के जरिए फंसे लोगों को सकुशल वतन वापस लाने की कार्रवाई की जा सके.

यह भी पढ़ेंःयूक्रेन में फंसे साहिबगंज के 6 छात्र, वतन वापसी की लगाई गुहार

शनिवार की शाम 5 बजे तक राज्यभर के विभिन्न जिलों के 86 लोगों के यूक्रेन में फंसे होने की सूचना मिली है. इसकी सूची झारखंड सरकार ने जारी की है. कंट्रोल रूम में मिली जानकारी के अनुसार सबसे ज्यादा रांची के 23 लोग यूक्रेन में फंसे हैं. इन फंसे लोगों को वतन वापस लाने के लिए राज्य सरकार की ओर से प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

Jharkhand government
कंट्रोल रूप से जारी सूची

कंट्रोल रूम को अब तक 86 लोगों की जानकारी मिली है. इसमें 24 महिलाएं हैं. जिला स्तर पर जारी आंकड़ा के अनुसार बोकारो के 3, देवघर के एक, पूर्वी सिंहभूम के 10, गढ़वा के 3, गोड्डा के 7, हजारीबाग के 11, खूंटी के एक, लातेहार के 2, पलामू के 2, रामगढ़ के 2, रांची के 25, साहिबगंज के 11, पश्चिम सिंहभूम के एक और अन्य चार शामिल हैं. इन लोगों के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने स्तर से कोशिश करना शुरू कर दिया है. उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर कहा है कि यूक्रेन में फंसे लोगों को झारखंड सरकार सरकारी खर्च के जरिए वापस लाएगी.

राज्य सरकार यूक्रेन में फंसे झारखंड के लोगों की सकुशल घर वापसी को लेकर लगातार भारत सरकार के विदेश मंत्रालय से संपर्क में है. मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर और विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची को टैग करते हुए लिखा है कि झारखंड के आदित्य राज सहित अन्य लोग जो पढ़ाई या काम करने यूक्रेन गये थे. उनकी मदद की जाय.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.