ETV Bharat / state

पश्चिम बंगाल और असम में झारखंड के काफी लोग, विस चुनाव में करेंगे प्रचार: रामेश्वर उरांव

झारखंड सरकार के वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव दिल्ली दौरे पर हैं. दिल्ली में उन्होंने ईटीवी भारत के संवाददाता से कहा कि पश्चिम बंगाल और असम में इसी साल विधानसभा चुनाव है, दोनों जगहों पर चुनाव प्रचार करेंगे और पार्टी को मजबूत करेंगे.

author img

By

Published : Feb 8, 2021, 7:36 PM IST

jharkhand-congress-will-campaign-in-west-bengal-and-assam-assembly-elections
रामेश्वर उरांव

नई दिल्ली: झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्य के वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव दिल्ली दौरे पर हैं. ईटीवी भारत के संवाददाता से बात करते हुए उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल और असम में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं, पश्चिम बंगाल झारखंड के पास है और झारखंड के कई लोग पश्चिम बंगाल में रहते हैं, असम में भी 50 लाख से ज्यादा आदिवासी झारखंड के रहते हैं, इसलिए दोनों राज्यों में पार्टी के लिए चुनाव प्रचार करेंगे.

रामेश्वर उरांव से खास बातचीत
रामेश्वर उरांव ने कहा कि दोनों राज्यों में वोटरों के घर-घर जाएंगे और कांग्रेस के लिए वोट देने की अपील करेंगे. उन्होंने कहा कि कांग्रेस उम्मीदवारों के साथ मजबूती से कैंपेनिंग करेंगे, दोनों राज्यों में जाने से पार्टी को जरूर फायदा होगा, झारखंड के जितने लोग दोनों राज्यों में हैं, वह पार्टी के लिए वोट भी करेंगे. उन्होंने कहा कि दोनों राज्यों में चुनाव प्रचार किस तरह हो इस मुद्दे पर कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व से बातचीत करेंगे और चुनावी रणनीति क्या हो उस पर भी मंथन करेंगे.

इसे भी पढे़ं: सीएम हेमंत बौद्धिक रूप से असक्षम, महिलाओं और युवाओं के विकास में भी सरकार असमर्थ: रघुवर दास

नए अध्यक्ष को लेकर रामेश्वर उरांव ने दी प्रतिक्रिया
रामेश्वर उरांव झारखंड कांग्रेस के अध्यक्ष हैं. राज्य सरकार में मंत्री भी हैं. उनके पास कई अहम मंत्रालय हैं. कांग्रेस में एक व्यक्ति के पास एक ही पद रहता है. सियासी गलियारे में चर्चा है कि झारखंड कांग्रेस को नया अध्यक्ष मिल सकता है. इस पर रामेश्वर उरांव ने कहा कि कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व जिसको चाहे उसको प्रदेश अध्यक्ष बना दें, मैं समर्थन करूंगा, लेकिन मैं शिर्ष नेतृत्व से कहना चाहूंगा कि ऐसे व्यक्ति को अध्यक्ष बनाइये जो लोगों को पार्टी से जोड़ सके, क्योंकि 2019 में हुए झारखंड विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने 18 सीटें जीती थी, पहली बार ऐसा हुआ कि सीटों में इतनी बढ़ोतरी हुई, मेरे नेतृत्व में चुनाव लड़ा गया था, लेकिन इसका श्रेय मैं नहीं ले रहा, सोनिया गांधी, राहुल गांधी की वजह से पार्टी ने इतनी सीटें जीती, झारखंड में पार्टी मजबूत हुई है, इसलिए अगर कोई नया अध्यक्ष बनता भी है तो ऐसा बने जो सबको साथ लेकर चल सके, पार्टी को और मजबूत बना सके और लोगों को पार्टी से जोड़ सके.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.