ETV Bharat / state

भारतीय महिला हॉकी टीम ओलंपिक में हुई क्वालीफाई, टीम में झारखंड की दो बेटी शामिल, खेल मंत्री अमर कुमार बाउरी ने दी बधाई

author img

By

Published : Jun 24, 2019, 7:31 AM IST

भारतीय महिला हॉकी टीम के ओलंपिक में क्वालीफाई होने पर झारखंड के खेल मंत्री अमर कुमार बाउरी ने टीम को बधाई दी. खेल मंत्री ने भारतीय महिला हॉकी टीम के सभी खिलाड़ियों को भारत के लिए स्वर्ण पदक जीत कर लाने की शुभकामनाएं दी.

खेलमंत्री अमर कुमार बाउरी

रांची: भारतीय महिला हॉकी टीम के ओलंपिक में क्वालीफाई होने पर झारखंड के खेल मंत्री अमर कुमार बाउरी ने भारतीय महिला हॉकी टीम को बधाई दी. उन्होंने कहा कि झारखंड हमेशा से हॉकी में सिरमौर रहा है और खिलाड़ियों ने हमेशा इंडियन टीम को लीड किया है. आज भारतीय महिला हॉकी टीम में झारखंड की दो बेटियां निक्की प्रधान और सलीमा टेटे शामिल है. जो राज्य के लिए गर्व की बात है.

खेलमंत्री अमर कुमार बाउरी का बयान

खेल मंत्री ने भारतीय महिला हॉकी टीम के सभी खिलाड़ियों और झारखंड की दोनों बेटी निक्की प्रधान और सलीमा टेटे को भारत के लिए स्वर्ण पदक जीत कर लाने की शुभकामनाएं दी. बता दें कि भारतीय महिला हॉकी टीम ने एफआईएच महिला सीरीज फाइनल्स के सेमीफाइनल में चिली को 4-2 से हराकर इस साल के आखिरी में होने वाले ओलंपिक क्वालीफायर टूर्नामेंट का टिकट हासिल कर लिया है.

वहीं, इसी टूर्नामेंट में इस महिला टीम ने फाइनल मुकाबले में मेजबान जापान को 3-1 से पराजित कर चैंपियन बनी है. भारतीय महिला हॉकी टीम में झारखंड की दो बेटियां भी शामिल है. जिसमें सलीमा टेटे और निकी प्रधान है. भारतीय हॉकी टीम के उम्दा प्रदर्शन को लेकर तमाम खेल प्रेमियों के साथ-साथ झारखंड के खेल मंत्री अमर कुमार बाउरी ने भी इन्हें बधाई दी है, साथ ही मंत्री ने ओलंपिक डे को लेकर भी लोगों को शुभकामना भरा संदेश दिया है.

इस प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंचकर भारतीय महिला टीम 2020 के टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर गई है. वहीं, झारखंड के लिए भी यह गौरवपूर्ण दिन है. हालांकि, इस टीम में हमारे प्रदेश की दो-दो बेटियां हैं. दोनों ने देश के साथ-साथ राज्य का नाम भी रोशन किया है. सलीमा टेटे सिमडेगा की रहने वाली है तो वहीं निक्की प्रधान खूंटी की रहने वाली है.

Intro:रांची।

भारतीय महिला हॉकी टीम के ओलंपिक में क्वालीफाई होने पर झारखंड के खेल मंत्री अमर कुमार बाउरी ने भारतीय महिला हॉकी टीम को बधाई दी है और कहा कि झारखंड हमेशा से हॉकी में सिरमौर रहा है.झारखंड के खिलाड़ियों ने इंडियन टीम को हमेशा लीड किया है। आज भारतीय महिला हॉकी टीम में झारखंड की दो बेटियां निक्की प्रधान और सलीमा टेटे शामिल है. जो राज्य के लिए गर्व की बात है.
खेल मंत्री ने भारतीय महिला हॉकी टीम के सभी खिलाड़ियों और झारखंड की दोनों बेटी निक्की प्रधान और सलीमा टेटे को भारत के लिए स्वर्ण पदक जीत कर लाने की शुभकामनाएं दी.

Body:भारतीय महिला हॉकी टीम ने एफआईएच महिला सीरीज फाइनल्स के सेमीफाइनल में चिली को 4-2 से हराकर इस साल के आखिरी में होने वाले ओलंपिक क्वालीफायर टूर्नामेंट का टिकट हासिल कर लिया है. वहीं इसी टूर्नामेंट में इस महिला टीम ने फाइनल मुकाबले में मेजबान जापान को 3-1 से पराजित कर चैंपियन बनी है. भारतीय महिला हॉकी टीम में झारखंड की दो बेटियां भी शामिल है. जिसमें सलीमा टेटे और निकी प्रधान है. भारतीय हॉकी टीम के उम्दा प्रदर्शन को लेकर तमाम खेल प्रेमियों के साथ-साथ झारखंड के खेल मंत्री अमर कुमार बाउरी ने भी इन्हें बधाई दी है.वही मंत्री ने ओलंपिक डे को लेकर भी लोगों को शुभकामना भरा संदेश दिया है.

इस प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंचकर भारतीय महिला टीम ने 2020 के टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर गई है. वहीं झारखंड के लिए भी यह गौरवपूर्ण दिन है क्योंकि इस टीम में हमारे प्रदेश की दो दो बेटियां हैं. दोनों ने देश के साथ-साथ राज्य का नाम भी रोशन किया है. सलीमा टेटे सिमडेगा की रहने वाली है तो वहीं निक्की प्रदान खूंटी की है।

बाइट-अमर कुमार बाउरी,खेलमंत्री, झारखंड।Conclusion:
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.