ETV Bharat / state

गृहमंत्री अमित शाह का दिल्ली में भाजपा नेताओं संग झारखंड पर मंथन, भाजपा की झारखंड में बढ़ी हलचल

author img

By

Published : Aug 25, 2021, 8:27 AM IST

Updated : Aug 25, 2021, 9:02 AM IST

भाजपा की झारखंड में हलचल बढ़ गई है. इससे दिल्ली से रांची तक सियासी सरगर्मी बढ़ी हुई है. मंगलवार को जहां भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के साथ झारखंड के हालात पर चर्चा की. वहीं भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा की झारखंड प्रदेश प्रभारी चार दिवसीय दौरे पर रांची पहुंच गईं हैं. महिला मोर्चा ने रक्षा सूत्र बांधने का अभियान शुरू कर दिया है तो भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा की बैठक में 26 अगस्त को दिग्गजों का जमावड़ा होने वाला है.

Home Minister Amit Shah meeting on Jharkhand with BJP leaders in Delhi BJP's stir in Jharkhand
गृहमंत्री अमित शाह का दिल्ली में भाजपा नेताओं संग झारखंड पर मंथन

रांची: झारखंड प्रदेश भाजपा में इनदिनों हलचल बढ़ी हुई है. इसको लेकर भाजपा नेताओं की सक्रियता में तेजी आ गई है. इसी सिलसिले में मंगलवार को झारखंड भाजपा के दो दिग्गज नेता प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश और भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी दिल्ली पहुंचे. दोनों नेताओं ने यहां केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात कर झारखंड की स्थितियों पर चर्चा की. इसके अलावा झारखंड प्रदेश कार्यालय में भी हलचल बढ़ी दिखी.

ये भी पढ़ें-आसान नहीं होगी BJP में वापसी के बाद बाबूलाल की डगर, सिपहसलारों और बीजेपी कैडर के बीच बनाना होगा बैलेंस

संगठन पर भी हुई चर्चा

बता दें कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और सांसद दीपक प्रकाश के साथ झारखंड में भाजपा विधायकदल के नेता बाबूलाल मरांडी ने मंगलवार शाम नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की. मुलाकात के दौरान केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह को राज्य की वर्तमान स्थिति एवं संगठन के कार्यों के बारे में दोनों नेताओं ने विस्तार से जानकारी दी.

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कमला देवी पाटले पहुंचीं झारखंड

भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा की झारखंड प्रदेश प्रभारी और भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कमला देवी पाटले चार दिवसीय झारखंड दौरे पर मंगलवार को रांची पहुंचीं. इस दौरान भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा रांची महानगर ने कमला पाटले का रांची रेलवे स्टेशन पर स्वागत किया. इसके बाद राजकीय अतिथिशाला पहुंचीं पाटले ने मोर्चा के पदाधिकारियों का परिचय प्राप्त किया.

ये भी पढ़ें-कोरोना के नाम पर मदद कम सियासत ज्यादा, भाजपा-कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप जारी

पाटले दोपहर 1.30 बजे करेंगी प्रेस कॉन्फ्रेंस

चार दिवसीय दौरे पर आईं पाटले 25 अगस्त यानी बुधवार को हरमू स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में सुबह 11 बजे से विभिन्न बैठकों में भाग लेंगी. इसके अलावा 01.30 बजे अपराह्न में वे पार्टी कार्यालय में संवाददाताओं को संबोधित करेंगी.

महिला मोर्चा का रक्षा सूत्र बांधने का अभियान

भारतीय महिला मोर्चा ने पूरे देश में रक्षा सूत्र बांधने का अभियान शुरू कर दिया है. इस कड़ी में महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वानाती श्रीनिवासन के निर्देश पर झारखंड में भी रक्षा सूत्र बांधने का अभियान शुरू कर दिया गया है. इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी प्रदेश महिला मोर्चा की ओर से सदर अस्पताल रांची में कोरोना योद्धाओं को रक्षा सूत्र बांधा गया. रांची स्थित सदर अस्पताल में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की टीम ने सदर अस्पताल के चिकित्सक, नर्स और अन्य स्टाफ को रक्षा सूत्र बांधा और उनकी दीर्घायु की कामना की.

29 अगस्त तक चलेगा अभियान

भाजपा महिला मोर्चा का रक्षा सूत्र बांधने का कार्यक्रम 29 अगस्त तक चलेगा. रांची सदर अस्पताल के कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सांसद संजय सेठ ने कहा कि कोरोना काल में आपकी ओर से किए गए काम के लिए समाज आपका का ऋणी रहेगा. विशिष्ट अतिथि रांची की मेयर डॉ. आशा लकड़ा ने कहा कि आप सभी के मंगल कामना करते हैं. कार्यक्रम में सदर अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. विनोद कुमार, डॉ. विमलेश कुमार सिंह, डॉ. अखिलेश झा, डॉ. विकास कुमार, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आरती कुजूर, महामंत्री मंजू लता दुबे, उपाध्यक्ष सरिता पांडे, मंत्री रेनू तिर्की, नीलम चौधरी, रंजीता सिंह, बबीता वर्मा, पिंकी खोया, अनीता गाड़ी, सुचिता सिंह, निशी जयसवाल, महानगर अध्यक्ष अनीता वर्मा, दिव्या साहू, बीना मिश्रा, पायल सोनी, नम्रता सोनी, रिंकू तमांग, निशा राय आदि मौजूद रहीं.

ये भी पढ़ें-बंगाल हिंसाः झारखंड में भाजपा नेताओं ने घरों में दिया सांकेतिक धरना, कांग्रेस ने ली चुटकी

जनजाति मोर्चा की कार्यसमिति की बैठक में जुटेंगे दिग्गज

भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा की बैठक प्रदेश कार्यालय में मंगलवार को हुई. बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व विधायक शिवशंकर उरांव ने कहा कि 26 अगस्त को अनुसूचित जनजाति मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक है. इस बैठक में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री वी सतीश, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद दीपक प्रकाश, नेता विधायक दल बाबूलाल मरांडी, संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद समीर उरांव रहेंगे.

जनजाति समाज की वेशभूषा में शामिल होंगे कार्यकर्ता

पूर्व विधायक शिवशंकर उरांव ने बताया कि कार्यसमिति बैठक में जनजाति समाज की संस्कृति की झलकियां देखने को मिलेंगी. सभी कार्यकर्ता अपने अपने पारंपरिक वेश-भूषा के साथ बैठक में शामिल होंगे. बैठक में रामकुमार पाहन, अशोक बड़ाईक,बिंदेश्वर उराँव,विजय मेलगंडी,अनु लकड़ा,राजेन्द्र मुंडा,रवि मुंडा,प्रेम बड़ाईक, नकुल तिर्की,भोगेन सोरेन,सुलेन गाड़ी,बिरसा मिंज,चंदन लोहरा, अर्जुन मुंडा,अरविंद उराँव,प्रदीप टोप्पो सहित कई उपस्थित थे.

Last Updated : Aug 25, 2021, 9:02 AM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.