ETV Bharat / state

वर्ल्ड यूथ आर्चरी चैंपियनशिप में भारतीय दल का शानदार प्रदर्शन, बधाइयों का लगा तांता

पोलैंड की राजधानी वारसॉ में आयोजित वर्ल्ड यूथ आर्चरी चैंपियनशिप (World Youth Archery Championship) में झारखंड की कोमोलिका बारी ने गोल्ड जीता है. इस चैंपियनशिप में जूनियर खिताब जीतकर दीपिका कुमारी के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाली दूसरी भारतीय बन गईं हैं. सीएम हेमंत सोरेन और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने ट्वीट के जरिए बधाई दी है.

author img

By

Published : Aug 17, 2021, 5:39 PM IST

Great performance of Indian team in World Youth Archery Championship held in poland
वर्ल्ड यूथ आर्चरी चैंपियनशिप में भारतीय दल का शानदार प्रदर्शन, बधाइयों का लगा तांता

रांची: पोलैंड में आयोजित विश्व युवा तीरंदाजी चैंपियनशिप में भारतीय दल के शानदार प्रदर्शन को लेकर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन(Jharkhand Chief Minister Hemant Soren) ने ट्वीट के जरिए बधाई दी है. युवा विश्व चैंपियनशिप (youth world championship) में महिला रिकर्व प्रतियोगिता में भारत के लिए स्वर्ण जीतने पर कोमलिका बारी को सीएम हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) ने बधाई दी है. कोमोलिका बारी (Komolika Bari) ने स्पेन की युवा ओलंपिक चैंपियन एलिया कैनालेस को 7-3 से हराकर जीत हासिल की है जो कि काबिल-ए-तारीफ है.

  • Congratulation to Komalika Bari on winning gold for India in the women's recurve competition at the Youth world Championships in Wroclaw beating youth Olympic champion Elia Canales of Spain by 7-3. #Archery pic.twitter.com/vNoQJaCSfd

    — Directorate of Sports & Youth Affairs, Jharkhand (@SportsJhr) August 17, 2021 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

इसे भी पढ़ें- झारखंड की कोमोलिका बारी बनी वर्ल्ड यूथ आर्चरी चैंपियन, दीपिका के बाद खिताब जीतने वाली दूसरी भारतीय तीरंदाज

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा (Union Minister Arjun Munda) ने भी ट्वीट कर सभी खिलाड़ियों को बधाई दी है. उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए लिखा है कि 8 स्वर्ण सहित 15 पदक जीतकर भारतीय दल ने हमें गौरवान्वित किया है. दिल्ली स्थित उनके आवास पर इन खिलाड़ियों और भारतीय तीरंदाजी संघ के पदाधिकारियों का स्वागत किया गया. उन्होंने आगे लिखा- युवा तीरंदाजों को भविष्य की शुभकामनाएं.

  • रॉकलॉ(पोलैंड) में आयोजित विश्व युवा तीरंदाजी चैंपियनशिप में भारतीय दल ने शानदार प्रदर्शन कर 8 स्वर्ण सहित 15 पदक जीतकर हमें गौरवान्वित किया है।आज दिल्ली स्थित मेरे आवास में इन खिलाड़ियों और भारतीय pic.twitter.com/eTLP5jih3W

    — Arjun Munda (@MundaArjun) August 17, 2021 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

कोमोलिका बारी का परिचय

जमशेदपुर की रहने वाली कोमोलिका बारी टाटा आर्चरी एकेडमी की 19 वर्षीय तीरंदाज है. अंडर 21 आयु वर्ग केवर्ल्ड यूथ आर्चरी चैंपियनशिप में दमदार प्रदर्शन करते हुए कोमोलिका ने दीपिका कुमारी की बराबरी कर ली है. कोमालिका अंडर 18 और अंडर 21 आयु वर्ग का विश्व खिताब जीतने वाली दूसरी खिलाड़ी है. इससे पहले इस खिताब को विश्व की नंबर वन तीरंदाज दीपिका कुमारी भी जीत चुकी हैं.

Great performance of Indian team in World Youth Archery Championship held in poland
खिलाड़ी संग फोटो खिंचवाते केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा

इसे भी पढ़ें- पोलैंड में चल रही प्रतियोगिता में कोमलिका के नाम 2 स्वर्ण पदक

टोक्यो में मेडल से चूक गए भारतीय तीरंदाज
हालांकि, भारतीय तीरंदाजों का प्रदर्शन टोक्यो ओलंपिक में बेहतर नहीं रहा और मेडल से तीरंदाज दल चूक गया. लेकिन इस निराशा को यूथ तीरंदाजों ने आशा में बदला और पोलैंड में आयोजित वर्ल्ड यूथ आर्चरी चैंपियनशिप (World Youth Archery Championship) में गोल्ड जीतकर चैंपियन का खिताब भी भारत के नाम किया. झारखंड की रहने वाली कोमोलिका बारी भारत का प्रतिनिधित्व कर रही थी. गोल्ड जीतकर वह चैंपियन बनी हैं. बता दें कि इस टूर्नामेंट में भारतीय तीरंदाजों ने गजब का खेल का प्रदर्शन दिखाया है. स्वतंत्रता दिवस के दिन खेले गए मैच में 15 मेडल भारत की झोली में आया है. जिसमें 8 स्वर्ण, 2 रजत और 5 कांस्य पदक शामिल है. किसी विश्व चैंपियनशिप में भारत का यह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन माना जा रहा है और इसी चैंपियनशिप में यूथ वर्ल्ड आर्चरी चैंपियन झारखंड के जमशेदपुर शहर की कोमोलिका बारी घोषित की गई है.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.