ETV Bharat / state

राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू करेंगी कुलपतियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग, महत्वपूर्ण फैसले लिए जाएंगे

author img

By

Published : Apr 11, 2020, 12:07 AM IST

Updated : Apr 11, 2020, 2:13 AM IST

झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू राज्य के तमाम विश्वविद्यालय के कुलपतियों के साथ शनिवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए चर्चा करेंगी. वहीं मानव संसाधन विकास विभाग के सचिव और अधिकारियों के साथ भी मुखातिब होंगी.

राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू करेंगी विश्वविद्यालयों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग, महत्वपूर्ण फैसले लिए जाएंगे
राजभवन

रांची: लॉकडाउन के दौरान अब तक राज्य के विश्वविद्यालयों और शिक्षा विभाग की ओर से क्या कुछ पहल किये गये हैं. इसकी रिपोर्ट लेने के लिए राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू राज्य के तमाम विश्वविद्यालय के कुलपतियों के साथ शनिवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए चर्चा करेंगी. वहीं मानव संसाधन विकास विभाग के सचिव और अधिकारियों के साथ भी मुखातिब होंगी.

देशव्यापी लॉकडाउन के तहत राज्य के तमाम विश्वविद्यालयों में पठन-पाठन प्रभावित है. हालांकि विश्वविद्यालयों की ओर से विद्यार्थियों के बीच ऑनलाइन स्टडी मैटेरियल दिये जा रहे हैं, लेकिन फिर भी विद्यार्थी तनाव में हैं. विश्वविद्यालयों के तमाम परेशानियों और गतिविधियों की जानकारी लेने के उद्देश्य से राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से तमाम विश्वविद्यालयों के कुलपति के साथ मुखातिब होंगी.

मानव संसाधन विभाग के साथ भी होगी चर्चा

साथ ही राज्य सरकार के मानव संसाधन विकास विभाग के सचिव और अधिकारियों से भी शिक्षा व्यवस्था को लेकर जानकारी हासिल करेंगी. गौरतलब है कि कोरोना वायरस महामारी के कारण पूरे देश के साथ-साथ राज्य के तमाम उच्च शिक्षा के अलावे प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा भी बुरी तरह प्रभावित है. लॉकडाउन के कारण विश्वविद्यालयों को बंद रखा गया है. विश्वविद्यालयों में गतिविधियां ठप है और विद्यार्थी तनाव में हैं. कई विश्वविद्यालयों में परीक्षा स्थगित कर दी गई है. उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन नहीं हो रहा है .

अब तक पठन-पाठन को लेकर क्या रही विश्वविद्यालयों की भूमिका.

इन तमाम परेशानियों के साथ-साथ विश्वविद्यालय अपने स्तर पर क्या कुछ कर रहे हैं और शिक्षकों की क्या भूमिका है. ऐसे ही और भी कई बिंदुओं को लेकर केंद्रीय मानव संसाधन विकास विभाग के दिशा निर्देश पर राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू द्वारा राज्य के तमाम विश्वविद्यालयों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए निर्देश देंगी. इसे लेकर रांची विश्वविद्यालय, डीएसपीएमयू, सिद्धू कान्हू विश्वविद्यालय, बिनोद बिहारी महतो विश्वविद्यालय, बिनोवा भावे विश्वविद्यालय के आलावा राज्य के तमाम विश्वविद्यालयों ने तैयारी की है. वहीं मानव संसाधन विकास विभाग के साथ भी राज्यपाल द्रौपदि मुर्मू वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़ेंगे और उन्हें भी आवश्यक दिशा-निर्देश देंगी.

Last Updated : Apr 11, 2020, 2:13 AM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.