रांची: राज्य में कोरोना संक्रमण आम लोगों के साथ-साथ खास लोगों के बीच भी बढ़ते जा रहा है. झारखंड के कई कद्दावर नेता कोरोना की चपेट में आ गए हैं. वहीं शनिवार को राज्य की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू भी कोरोना संक्रमित पाई गई हैं. द्रौपदी मुर्मू के संक्रमित होने की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया. रविवार को उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है.
इसे भी पढ़ें: राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू कोरोना संक्रमित, रांची के मेडिका में कराया गया भर्ती
राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है, क्योंकि उनके शरीर में माइल्ड कोविड पाया गया है, जो कि होम आइसोलेशन में रहकर भी ठीक हो सकता है. मेडिका अस्पताल से उन्हें छुट्टी मिल गई है. समय-समय पर डॉक्टरों के परामर्श से उनकी देखरेख की जाएगी.
लोग होने लगे जागरूक
झारखंड में कोरोना का कहर जारी है. राज्य के सभी जिलों में लगातार कई कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है. लोगों को जागरूक करने के लिए जिला प्रशासन की टीम लगातार अभियान चला रही है. वहीं लोग भी अब जागरूक होने लगे हैं और सरकार की गाइडलाइन का पालन कर रहे हैं.