रांची: संताल क्रांति दिवस के मौके पर गवर्नर द्रौपदी मुर्मू ने शहीद सिदो-कान्हू के तस्वीर पर माल्यार्पण किया. राजभवन के दरबार हॉल में दोनों शहीदों की तस्वीर पर गवर्नर ने श्रद्धा सुमन अर्पित की. वहीं इस मौके पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के सुप्रीमो शिबू सोरेन और पार्टी के महासचिव विनोद पांडे ने मोराबादी स्थित गुरुजी के आवास पर सिदो-कान्हू के तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी.
![Governor Draupadi Murmu and JMM supremo paid tribute to heroes of Santal Hul in ranchi](https://etvbharatimages.akamaized.net/etvbharat/prod-images/7833321_pic1.jpg)
![Governor Draupadi Murmu and JMM supremo paid tribute to heroes of Santal Hul in ranchi](https://etvbharatimages.akamaized.net/etvbharat/prod-images/7833321_pic2.jpg)
रामेश्वर मुर्मू के संदिग्ध मौत पर सीबीआई जांच की मांग
संताल क्रांति दिवस के मौके पर शहीद सिदो-कान्हू मुर्मू के छठे वंशज रामेश्वर मुर्मू की संदिग्ध हालात में हुई मौत पर चिंता व्यक्त की गई. देवशरण भगत ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और उनके वंशजों के कथन में अंतर है, ऐसे में राज्य सरकार को इसकी सीबीआई से जांच करानी चाहिए.