ETV Bharat / state

Mohan Bhagwat Jharkhand Visit: आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत पहुंचे रांची, लोहरदगा हुए रवाना - ranchi news

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत आज झारखंड पहुंचे हैं. अगले 4 दिनों तक वो झारखंड में ही प्रवास करेंगे. राष्ट्रीय स्वय सेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत संघ शिक्षा वर्ग के कार्यक्रम में शिरकत करेंगे.

Mohan Bhagwat Jharkhand Visit
Mohan Bhagwat Jharkhand Visit
author img

By

Published : May 16, 2023, 7:37 AM IST

Updated : May 16, 2023, 1:00 PM IST

रांची: राष्ट्रीय स्वय सेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत आज से चार दिन के दौरे पर झारखंड पहुंचे हैं. वो आज ट्रेन से रांची पहुंचे. उनकी ट्रेन तपस्विनी ट्रेन लेट से रांची पहुंची. हटिया स्टेशन पर उतरने के बाद वो लोहरदगा के लिए रवाना हो गए.

ये भी पढ़ेंः Mohan Bhagwat in Jharkhand: 16 मई से आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत का चार दिवसीय झारखंड दौरा, क्या है पूरा शिड्यूल

गौरतलब है कि आज शाम 4 बजे लोहरदगा में आयोजित संघ शिक्षा वर्ग में आरएसएस प्रमुख शामिल होंगे. संघ प्रमुख मोहन भागवत लोहरदगा में 19 मई तक रहेंगे. लोहरदगा से 19 मई की सुबह वो रांची के लिए निकलेंगे. करीब 11.30 बजे रांची में शुक्ला कॉलोनी में अपने एक मित्र के घर वो जाएंगे.

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत वहीं से ही दोपहर 2.30 बजे रांची एयरपोर्ट जाएंगे. मिली जानकारी के अनुसार रांची एयरपोर्ट पर कई लोग उनसे मुलाकात करेंगे. रांची से संघ प्रमुख सेवा विमान से ही मुंबई चले जाएंगे. उनके आमगन को लेकर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं. लोहरदगा में भी कार्यक्रम की पूरी तैयारी कर ली गई है.

जानिए संघ शिक्षा वर्ग के बारे में: संघ शिक्षा वर्ग में आरएसएस के स्वयंसेवक विद्यार्थी की तरह एक जगह जुटते हैं. यहां योजना, निर्माण और रचना के लिए सतत कर्मशील का प्रशिक्षण लेते हैं. व्यक्तित्व विकास और राष्ट्र चिंतन के लिए हर विषम परिस्थिति की जानकारी दी जाती है. शिक्षा वर्ग में मानवता के बारे में बताया जाता है. सन 1925 में संघ के संस्थापक डॉ हेडगेवार ने स्वयंसेवकों में दक्षता के लिए संघ शिक्ष वर्ग जैसे प्रशिक्षणों का विचार साझा किया था. इस दौरान वर्ग भेद से उपर उठकर सामूहिकता में रहने की शिक्षा दी जाती है. यहां बताया जाता है कि हर विषम परिस्थिति में राष्ट्रहित में काम कैसे करना है. प्रशिक्षण के दौरान स्वयंसेवकों को भौतिक सुख नहीं मिलता.

Last Updated : May 16, 2023, 1:00 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2025 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.