ETV Bharat / state

5 कांग्रेस नेताओं ने दिया इस्तीफा, सुबोधकांत के खिलाफ बयानबाजी से हैं आहत - ईटीवी भारत

पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय के खिलाफ हुए बयानबाजी से आहत होकर 5 कांग्रेस नेताओं ने शुक्रवार को इस्तीफा दे दिया है. गुरूवार को रांची प्रदेश कार्यालय में हुई थी नारेबाजी.

नारेबाजी करते कार्यकर्ता
author img

By

Published : Aug 3, 2019, 12:02 AM IST

रांचीः पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय के खिलाफ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय और रांची महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संजय पांडे के बयानबाजी से आहत होकर 5 कांग्रेसी नेताओं ने शुक्रवार को इस्तीफा दे दिया है.

देखें पूरी खबर

महानगर कांग्रेस कमेटी से इस्तीफा देने वालों में उपाध्यक्ष योगेंद्र सिंह, रणविजय कुमार सिंह, महासचिव अरुण कुमार मिश्रा, सत्येंद्र कुमार और पीके चौधरी शामिल हैं. उन्होंने कहा कि सुबोधकांत सहाय के नेतृत्व में रांची महानगर कांग्रेस मजबूत हुई है और बेहतर काम कर रही थी, लेकिन उनके खिलाफ बयानबाजी की गई है. इससे वो आहत हैं. उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस के सच्चे सिपाही है और आगे भी रहेंगे.

Intro:रांची.पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय के खिलाफ प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय और रांची महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संजय पांडे के बयानबाजी से आहत 5 कांग्रेसी नेताओं ने शुक्रवार को इस्तीफा दे दिया है.

Body:रांची महानगर कांग्रेस कमेटी से इस्तीफा देने वाले ने उपाध्यक्ष योगेंद्र सिंह,रणविजय कुमार सिंह, महासचिव अरुण कुमार मिश्रा, सत्येंद्र कुमार के साथ-साथ सदस्य पीके चौधरी शामिल है.उन्होंने 1 अगस्त को सुबोधकांत सहाय के खिलाफ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अजय के असंवैधानिक शब्दों के इस्तेमाल समेत रांची महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संजय पांडे द्वारा किए गए बयानबाजी के खिलाफ इस्तीफा दिया है.उन्होंने इस बाबात कहा है कि सुबोधकांत सहाय के नेतृत्व में रांची महानगर कांग्रेस मजबूत हुई है और बेहतर काम कर रही थी.लेकिन उनके खिलाफ बयानबाजी की गई है.जिससे वे आहत हैं.उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस के सच्चे सिपाही है और आगे भी रहेंगे.

Conclusion:बता दें कि प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में मचे घमासान के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय के खिलाफ रांची महानगर कांग्रेस के अध्यक्ष संजय पांडे ने मुर्दाबाद के नारे लगाए थे.वही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अजय कुमार ने सुबोधकांत सहाय के स्तर को नीचा बताया था.जिसके बाद आलाकमान ने दिल्ली में 3 अगस्त को बैठक बुलाई है.जिसमें झारखंड से कई वरिष्ठ कांग्रेसी नेता समेत प्रदेश अध्यक्ष और मीडिया प्रभारी दिल्ली रवाना हो चुके हैं और शनिवार को बैठक के बाद कई महत्वपूर्ण निर्णय भी सामने आ सकते हैं.
ETV Bharat Logo

Copyright © 2025 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.