ETV Bharat / state

बिरसा जैविक उद्यान की शोभा बढ़ाएगी मादा हिप्पो नैना, गुजरात से लाया गया है

author img

By

Published : Mar 9, 2021, 7:45 PM IST

Updated : Mar 9, 2021, 8:00 PM IST

रांची स्थित भगवान बिरसा जैविक उद्यान में अब नैना नाम की एक मादा हिप्पो सैलानियों के आकर्षण का केंद्र बनेगी. इसे गुजरात के सूरत जूलॉजिकल गार्डन से लाया गया है. यहां मादा हिप्पो आने के बाद कुल हिप्पो की संख्या 6 हो जाएगी.

हिप्पोपोटामस
हिप्पोपोटामस

रांचीः झारखंड की राजधानी रांची के भगवान बिरसा जैविक उद्यान में दिन प्रतिदिन जानवरों की संख्या बढ़ती जा रही है और इसी क्रम में अब यहां गुजरात के सूरत जूलॉजिकल गार्डन से नैना नाम की एक मादा हिप्पो को लाया गया है, जोकि चिड़ियाघर में आने वाले दर्शकों को आकर्षित करेगी.

देखें पूरी खबर.

यह भी पढ़ेंः झारखंड के साथ पूरे देश में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट क्यों है जरूरी? पढ़ें यह खास रिपोर्ट

नैना नाम के हिप्पो को लेकर भगवान बिरसा जैविक उद्यान के पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर ओम प्रकाश साहू बताते हैं कि जू में आए नैना हिप्पो पूरी तरह से स्वस्थ हैं और एक महीने के बाद जैविक उद्यान में आने वाले दर्शकों और सैलानियों के लिए इसे केज में रख दिया जाएगा, ताकि लोग इसे देख कर आनंदित हो सके.

डॉक्टर ओम प्रकाश साहू ने बताया कि जू में पहले से ही नर हिप्पो है और यहां मादा हिप्पो आने के बाद कुल हिप्पो की संख्या 6 हो जाएगी. वहीं गुजरात से नैना हिप्पो को लेकर आए जूलॉजिकल चिड़ियाघर के पशु चिकित्सक डॉक्टर राजेश पटेल ने बताया कि इस हिप्पोपोटामस के बदले उन्हें रांची का चिड़ियाघर एक मांगर नाम का भालू उपलब्ध करा रहा है जो कि आने वाले दिनों में गुजरात के चिड़ियाघर का शोभा बढ़ाएगा.

यह भी पढ़ेंः हजारीबाग जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारा के डिटेंशन सेंटर से दो विदेशी फरार

गुजरात से आए चिड़ियाघर के पशु चिकित्सक डॉक्टर राजेश पटेल ने रांची के चिड़ियाघर की प्रशंसा की और उन्होंने बताया कि यहां पर जानवरों की संख्या भी ज्यादा है साथ ही साथ चिड़ियाघर काफी बड़ा है जो कि निश्चित रूप से आने वाले समय में राष्ट्रीय स्तर का चिड़ियाघर बन सकता है.

मालूम हो कि वर्तमान में रांची के चिड़ियाघर में कुल 1,465 जानवर हैं जोकि चिड़ियाघर की खूबसूरती को बढ़ाता है. वहीं नैना हिप्पोपोटामस के आने से रांची के चिड़ियाघर की खूबसूरती और भी बढ़ जाएगी और लोग इसे देखकर आनंद भी होंगे.

Last Updated : Mar 9, 2021, 8:00 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.