ETV Bharat / state

घर से दूसरी बार भागा प्रेमी युगल, परिजनों ने पुलिस थाना पहुंच जमकर किया हंगामा

author img

By

Published : Sep 16, 2019, 9:39 AM IST

राजधानी रांची के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र में घर से दूसरी बार भागे प्रेमी जोड़े के कारण लड़का और लड़की पक्ष के लोगों के द्वारा पुलिस थाने में जमकर हंगामा किया गया. लड़की पक्ष की महिलाओं ने पुलिस के साथ-साथ लड़के पक्ष के लोगों को खूब सुनाया.

परिजनों ने पुलिस थाना पहुंच जमकर किया हंगामा

रांचीः सुखदेवनगर थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. मामले में लड़की पक्ष से जुड़ी महिलाओें के द्वारा जमकर हाईवोल्टेज ड्रामा किया गया. दरअसल, 4 महीने पहले घर से भागे प्रेमी जोड़े को पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके परिजनों को सौंप दिया था, लेकिन परिजनों के लगातार दबाव के कारण दोनों फिर भाग निकले.

देखें पूरी खबर
लड़की के बयान से रिहा हुआ था लड़कालड़की के बयान के आधार पर जेल से लड़का छूट गया था. लड़की ने अपने बयान में बोला था कि उसका अपहरण नहीं हुआ, बल्कि शादी करने के लिए खुद साथ गई थी. लड़की ने अपने बयान में कहा कि दोनों नाबालिग नहीं हैं. उसकी उम्र 20 है और श्याम केशरी नामक लड़के की उम्र 21 वर्ष है. कानून के मुताबिक अपनी जिंदगी का फैसला खुद कर सकते हैं. इधर, फिर लड़का-लड़की फरार हो गए. दोनों के भागने के बाद लड़की के परिजन एफआइआर दर्ज कराने थाना पहुंचे थे. इसपर पुलिस की ओर से कहा गया कि पिछले केस में लड़की के बयान के बाद मामला कोर्ट से खत्म हो गया. दोबारा भागने पर सनहा दर्ज किया जा सकता है.

ये भी पढ़ें- मध्यप्रदेश : मदरसे की जंजीरों से जकड़े दो बच्चों को पुलिस ने छुड़ाया, मदरसा संचालक गिरफ्तार

महिलाओं ने किया हंगामा
घटना के बाद लड़की पक्ष से दर्जनों महिलाएं थाना पहुंच गईं और पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए हंगामा करने लगीं. महिलाओं ने हंगामे को यहीं खत्म नहीं किया. इसके बाद उन्होंने वहां मौजूद लड़के की मां और पिता को देखते ही उनपर टूट पड़ीं और धक्का-मुक्की भी की. पुलिस ने बीच-बचाव कर रोका, लेकिन दोनों पक्षों में बहस के बीच लड़के की मां को महिलाओं ने घेर लिया और उनके कपड़े फाड़ डाले. इसके बाद पुलिस ने सभी महिलाओं को थाने से खदेड़ दिया. जिसके बाद लड़के की मां के बयान पर सुखदेव नगर थाने में उन महिलाओं पर एफआइआर दर्ज कराई गई.

प्रेमी जोड़े ने की थी आत्महत्या की कोशिश
पुलिस के अनुसार भागने से पहले प्रेमी जोड़े ने आत्महत्या की कोशिश की थी. दोनों के परिजनों ने किसी तरह उन्हें आत्महत्या करने से रोका. जिसके बाद दोनों घर से दोबारा फरार हो गए.

Intro:रांची के सुखदेवनगर थाने में प्रेम-प्रसंग के अजीबोगरीब मामले को लेकर रविवार को लंबे समय तक हाईवोल्टेज ड्रामा चलता रहा। चार माह पहले भागे प्रेमी जोड़े को पुलिस ने बरामद कर परिजनों को सौंप दिया था। लड़के को जेल भेजा गया था। लेकिन लड़का जेल से निकल दुबारा लड़की को लेकर भाग गया।

लड़की के बयान से छूटा था जेल से

लड़की के बयान के आधार पर जेल से लड़का छूट गया था। लड़की ने अपने बयान में बोला था कि उसका अपहरण नहीं हुआ, बल्कि शादी करने के लिए खुद साथ गई थी। लड़का का नाम श्याम केशरी (21) है। लड़की की उम्र 20 वर्ष है। दोनों सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के गोपाल मंदिर रोड  के रहने वाले हैं।  इधर, शनिवार को फिर लड़का-लड़की फरार हो गए। दोनों के भागने के बाद लड़की के परिजन एफआइआर दर्ज कराने थाना पहुंचे थे। इसपर पुलिस की ओर से कहा गया कि पिछले केस में लड़की के बयान आने के बाद मामला कोर्ट से खत्म हो गया। इसके बाद फिर भागने पर सनहा दर्ज किया जा सकता है। 

महिलाओं ने किया हंगामा
         
इसके बाद लड़की पक्ष से दर्जनों महिलाएं थाना पहुंच गई। पहले पुलिस की कार्रवाई पर हंगामा किया। फिर वहां मौजूद लड़का की मां और पिता को देखते ही महिलाओं की भीड़ उनपर टूट पड़ा और धक्का-मुक्की की। पुलिस ने बीच-बचाव कर रोका। लेकिन दोनों पक्षों में बातचीत के बीच फिर लड़की की मां को महिलाओं ने घेर लिया और कपड़े फाड़ डाले। इसके बाद पुलिस ने सभी महिलाओं को थाने से खदेड़ दिया। इसके बाद लड़के की मां के बयान पर सुखदेव नगर थाने में उन महिलाओं पर केस दर्ज किया गया। एफआइआर में कहा गया है कि थाना से पहले उनके घर घुसकर भी कपड़ा फाड़ा गया था। मारपीट की गई थी। 

प्रेमी जोड़े ने की थी आत्महत्या की कोशिश

पुलिस के अनुसार शनिवार को भागने से पहले प्रेमी जोड़े ने आत्महत्या की कोशिश की थी। दोनों ने अपने-अपने घरों में फंदे से झूलने की कोशिश की। किसी तरह उनके परिजनों ने ही उन्हें रोका। इसबीच दोनों फिर से घर से भाग निकले। दरअसल लड़की के परिजन लड़के से शादी कराने के पक्ष में नहीं है। लड़के से दूर रहने की हिदायत दी थी। इसके बावजूद दोनों भाग निकले। 

( वीजुवल सही नही था , कपड़े फटे हुए को हटा दिए है)

Body:1Conclusion:3
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.