ETV Bharat / state

2 जून को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल का झारखंड दौरा, पार्टी के लिए 2024 की बनायेंगे रणनीति, हेमंत सोरेन से भी करेंगे मुलाकात

author img

By

Published : May 30, 2023, 7:40 PM IST

Updated : May 31, 2023, 10:16 AM IST

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल 2 जून को एकदिवसीय दौरे पर रांची आ रहे हैं. प्रस्तावित दौरे में अरविंद केजरीवाल झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भी मुलाकात करेंगे साथ ही पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे.

Etv Bharat
Etv Bharat

रांची: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 2 जून को एकदिवसीय दौरे पर रांची आ रहे हैं. प्रस्तावित दौरे में सीएम अरविंद केजरीवाल झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भी मुलाकात करेंगे साथ ही पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे. आप के झारखंड मीडिया प्रभारी सईद अख्तर ने जानकारी देते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल जी के कार्यक्रम को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है.

इस वजह से गुरुवार को राजभवन के समक्ष प्रस्तावित धरना कार्यक्रम को भी स्थगित करते हुए पार्टी नेता और कार्यकर्ता तैयारी में जुट गए हैं. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का झारखंड की धरती पर आगमन को पार्टी कार्यकर्ता भव्य बनायेंगे.माना जा रहा है कि इस दौरे में झारखंड और बिहार में पार्टी की मजबूती को लेकर की चर्चा होगी और 2024 के चुनाव को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं को होमवर्क देने का काम सीएम अरविंद केजरीवाल करेंगे.

मिशन 2024 को लेकर गोलबंदी: मिशन 2024 की तैयारी में गोलबंद हो रहे विपक्ष की तैयारी के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का रांची में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलना काफी अहम माना जा रहा है. इस दौरान वर्तमान राजनीतिक हालात और मिशन 2024 को लेकर रणनीति बनेगी. यह देखा गया है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कई मौकों पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के कार्यों से प्रभावित होते रहे हैं और झारखंड में उसी के तर्ज पर कई योजनाएं शुरू भी की गई है. ऐसे में दोनों नेताओं के वैचारिक मेल-जोल 2024 के रणनीति बनाने में जरूर काम आयेगा.

बड़ी राजनीति दिल्ली और झारखंड सीएम का मिलना: आपको बता दें कि मिशन 2024 की तैयारी में जुटे तमाम गैर बीजेपी दलों को पटना में 12 जून को गोलबंदी हो रही है. बिहार सीएम नीतीश कुमार के बुलावे पर पटना में भाजपा के खिलाफ हो रही गोलबंदी से ठीक पहले रांची में दिल्ली और झारखंड सीएम हेमंत सोरेन का मिलना राजनीतिक रूप से महत्व रखता है. संभावना यह है कि पटना में विपक्षी दलों के महाजुटान में 2024 की तैयारी के लिए भाजपा और नरेंद्र मोदी से लड़ाई के लिए मुद्दे और रणनीति को तैयार किया जाएगा. इसी क्रम में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का झारखंड दौरा विपक्षी एकजुटता से जोड़कर देखा जा रहा है. हालांकि कुछ मुद्दों पर कांग्रेस और अरविंद केजरीवाल के बीच राजनीतिक विभेद कई मामलों में चर्चा में है लेकिन उसके बावजूद भी अरविंद केजरीवाल का झारखंड दौरा कई मामलों में काफी अहम माना जा रहा है.

Last Updated : May 31, 2023, 10:16 AM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.