रांची: रघुवर सरकार में नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री सीपी सिंह को 2019 के सर्वे में राज्य का सर्वश्रेष्ठ मंत्री चुना गया. फेम इंडिया मैगजीन ने प्रसिद्ध सर्वे एजेंसी एशिया पोस्ट के साथ मिलकर यह नतीजा निकाला है.
फेम इंडिया मैगजीन ने एजेंसी एशिया पोस्ट के साथ मिलकर व्यक्तित्व, छवि, कार्यक्षमता, प्रभाव, विभाग की समझ, लोकप्रियता, दूरदर्शिता और कार्यशैली व परिणाम जैसे बिंदुओं पर देश के सभी राज्यों के मंत्रियों की 21 अलग-अलग कैटेगरी में आंकलन किया.
इसे भी पढ़ें:- सुबोधकांत सहाय का डॉ. अजय को लेकर बड़ा बयान, कहा- मद्रासी को लाने की क्या है जरूरत
इस सर्वे के लिए देश भर के करीब 12700 प्रबुद्ध लोगों की राय ली गई. सर्वे में 21 कैटेगरी तैयार कर देश के सभी राज्यों के मंत्रियों में से विभिन्न राज्यों के 21 मंत्री को सर्वश्रेष्ठ मंत्री के तौर पर चुना गया है.
21 सर्वश्रेष्ठ मंत्रियों की पूरी सूची
⦁ झारखंड - सी पी सिंह ( कर्मयोद्धा )
⦁ गुजरात - प्रदीप सिंह जड़ेजा ( असरदार )
⦁ उत्तर प्रदेश - केशव प्रसाद मौर्य ( प्रभावशाली )
⦁ महाराष्ट्र - सुधीर मुनगंटीवार ( अनुभवी )
⦁ बिहार - नंद किशोर यादव ( सक्रिय )
⦁ उत्तराखंड - मदन कौशिक ( सरोकार )
⦁ असम - हेमंत विस्वा शर्मा ( लोकप्रिय )
⦁ हिमाचल प्रदेश - महेंद्र सिंह ( क्षमतावान )
⦁ हरियाणा - विपुल गोयल ( चर्चित )
⦁ पश्चिम बंगाल - फरहद हकीम ( ऊर्जावान )
⦁ दिल्ली - मनीष सिसोदिया ( शख्सियत )
⦁ केरल - डॉ थामस इस्साक ( आदर्श )
⦁ पंजाब - मनप्रीत बादल (जागरूक )
⦁ सिक्किम - बेदू सिंह पंत ( बेजोड़ )
⦁ उड़ीसा - प्रताप जेना ( कामयाब )
⦁ गोवा - विश्वजीत राणे ( प्रतिभाशाली )
⦁ मध्य प्रदेश - जीतू पटवारी ( कर्मठ )
⦁ छत्तीसगढ़ - ताम्रध्वज साहू ( योग्य )
⦁ राजस्थान - रघु शर्मा (कर्त्तव्यनिष्ठ )
⦁ तेलंगाना - एस निरंजन रेड्डी ( प्रेरक )
⦁ तामिलनाडु - डॉ सी विजय भास्कर ( विकासशील )