ETV Bharat / state

बेड़ो प्रखंड में कांग्रेस का सदस्यता अभियान, 35 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य

रांची के बेड़ो प्रखंड मुख्यालय प्रांगण में कांग्रेस पार्टी की ओर से सोमवार को विशेष सदस्यता अभियान चलाया गया. इस दौरान झारखंड कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने 21 लोगों को सदस्य बनाया. इस दौरान केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा.

author img

By

Published : Nov 8, 2021, 10:47 PM IST

congress-membership-drive-in-bedo-block-of-ranchi
बेड़ो प्रखंड में कांग्रेस का सदस्यता अभियान

रांची: बेड़ो प्रखंड मुख्यालय प्रांगण में कांग्रेस पार्टी की ओर से सोमवार को विशेष सदस्यता अभियान को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ झारखंड प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष सह मांडर विधायक बंधु तिर्की ने किया. इस दौरान तिर्की ने 21 लोगों को सदस्य बनाया. कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक प्रतिनिधि नवल किशोर सिंह ने और संचालन मजकुर आलम सिद्दीकी ने किया.

ये भी पढ़ें-झारखंड कांग्रेस के विशेष सदस्यता अभियान की शुरुआत, 15 लाख नए सदस्यों को जोड़ने का संकल्प

कार्यक्रम में झारखंड कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष और विधायक बंधु तिर्की ने कहा कि झारखंड प्रदेश कमिटी द्वारा विशेष सदस्यता अभियान 1 नवंबर 2021 से चलाया जा रहा है. यह अभियान 31 मार्च 2022 तक चलाया जाएगा. सदस्यता अभियान के तहत मांडर विधानसभा में एक लाख सदस्य और बेड़ो प्रखंड में 35 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है.

मोदी सरकार पर साधा निशाना

सदस्यता अभियान में तिर्की ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सिद्धांत पर चलने वाली जन-जन की पार्टी है. उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार पर भी निशाना साधा. कहा कि, वर्तमान मोदी सरकार के कार्यकाल में महंगाई चरम पर पहुंच गई है. आम जन महंगाई से त्रस्त है. केंद्र सरकार पेट्रोल-डीजल की कीमत घटाकर वाह-वाही लूटने में लगी है और कृषि कानून के खिलाफ किसान आंदोलनरत हैं उनकी सुधि नहीं ली जा रही है. आरोप लगाया कि सरकार चंद उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने में लगी हुई है.

गरीबों को बांटा कंबल

विधायक बंधु तिर्की ने कहा कि केंद्र सरकार सरकारी उपक्रमों को उद्योगपतियों के हाथों बेचती जा रही है. ऐसी स्थिती में देश कि निगाहें कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी पर टिकी हुई हैं. उन्होंने कहा कि पिछले 70 वर्षों में सबसे अधिक कांग्रेस पार्टी शासन में रही लेकिन इतनी महंगाई नहीं हुई. इस मौके पर गरीब, असहायों, वृद्धों के बीच कंबल का वितरण भी किया गया.

कार्यक्रम को मोद्दसिर हक, मनोज सिंह, रईफुद्दीन मिरदाहा, मनकू कुजूर, मुखिया आशामनी मिंज, सुनिल कच्छप, परवेज आलम, पंचु मिंज व प्रो. करमा उरांव ने भी संबोधित किया. इस दौरान शंभु बैठा, मीर मुस्लीम, बुधराम लोहरा, संजय कच्छप, हबीब अंसारी, महेश गोप, मो. फहीम, राजेश गोप, विश्वनाथ मुंडा, मो. जमशेद, ईरशाद खान सहित कई लोग मौजूद रहे.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.