ETV Bharat / state

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अहम बैठक, 15 जनवरी के बाद शुरू होगा सदस्यता अभियान

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव ने पार्टी के विकास और संगठन को मजबूत करने के लिए जिले में सदस्यता अभियान चलाने की बात कही है. इसे लेकर उन्होंने कमेटी के कार्यकारी अध्यक्षों और जोनल कोऑर्डिनेटर के साथ बैठक की.

author img

By

Published : Jan 6, 2021, 9:52 AM IST

Congress membership campaign will begin after 15jan
बैठक

रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव ने मंगलवार को कांग्रेस स्टेट हेड क्वार्टर में दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल कोल्हान प्रमंडल और उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के बोकारो और धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष, जोनल कोऑर्डिनेटर के साथ बैठक की. जिसमें आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की गई और पार्टी के नेताओं को जरूरी दिशा निर्देश दिए गए.

पूरी खबर देखिए

ये भी पढ़ें- आकांक्षी जिलों की सूची के टॉप-5 में झारखंड के तीन जिले, पहले नंबर पर रामगढ़

जोर-शोर चलाया जाएगा सदस्यता अभियान

प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने बताया कि सदस्यता अभियान, कांग्रेस कार्यालय के लिए जमीन और प्रखंड अध्यक्ष के रिक्त पदों को भरने को लेकर प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में बैठक की गई है और इस पर गहन विचार विमर्श किया गया है. उन्होंने कहा कि 15 जनवरी के बाद कांग्रेस पार्टी की सदस्यता अभियान तेजी से चलेगी. सभी जिला में अध्यक्ष और कार्यकारी अध्यक्ष जाएंगे. साथ ही पार्टी के मंत्री भी सभी जिलों का दौरा कर सदस्यता अभियान में तेजी लाएंगे. उन्होंने कहा कि 15 लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है. इसे पूरा करने और सफल बनाने के लिए कांग्रेस पार्टी जोर-शोर से लगेगी.

लोगों को बताए जाएंगें पार्टी की नीति सिद्धांत

वहीं दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल की जोनल कोऑर्डिनेटर रमा खलखो ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष ने सदस्यता अभियान को लेकर निर्देश दिया है. वहीं जोनल कोऑर्डिनेटर अपने क्षेत्र के प्रखंड और पंचायत स्तर तक सघन अभियान चलाएंगे. साथ ही पार्टी की नीति सिद्धांतों को लोगों के बीच रखेंगे, ताकि पार्टी से नए सदस्य जुड़ सके और संगठन मजबूत हो सके.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.