ETV Bharat / state

कांग्रेस नेताओं ने केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान के निधन पर जताया शोक, कहा- पूरे देश के लिए अपूरणीय क्षति

author img

By

Published : Oct 9, 2020, 4:03 AM IST

केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान का गुरुवार को निधन हो गया. उनके निधन पर देश के कई नेताओं ने दुख व्यक्त किया है. प्रदेश कांग्रेस के नेताओं ने भी पासवान के निधन पर शोक जताया. झारखंड के वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव, कांग्रेस विधायक दल नेता आलमगीर आलम, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता समेत कई कांग्रेस नेताओं ने उनके निधन पर दुख जताया है.

jpcc-mourns-death-of-union-minister-ram-vilas-paswan-in-ranchi
केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान के निधन पर शोक

रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सह राज्य के वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव, कांग्रेस विधायक दल नेता आलमगीर आलम, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, कृषि मंत्री बादल पत्रलेख, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव और राजेश गुप्ता छोटू समेत अन्य नेताओं ने केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान के निधन पर गहरा दुख और शोक प्रकट किया है.

अपने शोक संदेश में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रामेश्वर उरांव ने कहा कि पिछले चार दशकों से अधिक समय से राजनीतिक और सामाजिक कार्यों में सक्रिय रामविलास पासवान के निधन से पूरे देश और राज्य को अपूरणीय क्षति हुई है, उनका निधन पूरे दलित समाज के साथ-साथ देश के लिए क्षति है, ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें और परिजनों को दुख सहने की शक्ति दें.

इसे भी पढे़ं:- रामविलास पासवान के निधन से राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर, जानिए किस नेता ने क्या कहा

कांग्रेस विधायक दल नेता आलमगीर आलम ने कहा कि भारतीय राजनीति के एक मजबूत स्तंभ का निधन हो गया है, उनका यूं चले जाना समाज के लिए काफी दुखद है, कई मौकों पर उनसे मिलने का अवसर मिला, हर बार उनसे मिलकर आत्मीय संबंध महसूस हुआ, ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें, परिजनों और शुभचिंतकों को दुख सहने की शक्ति दें. वहीं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोरनाथ शाहदेव और राजेश गुप्ता छोटू ने कहा कि पिछले कई दिनों से वह बीमार चल रहे थे, देश में उनके चाहने वालों की कोई कमी नहीं है, उनकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं है.

For All Latest Updates

TAGGED:

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.